- Advertisement -

डीएम ने किया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।

0 41

जिलाधिकारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय इटकौली प्रथम, वि0ख0 कूरेभार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

     सुलतानपुर 20 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गुरूवार को कम्पोजिट विद्यालय इटकौली प्रथम, वि0ख0 कूरेभार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका, क्लास रूम, पठन-पाठन, साफ-सफाई, फर्नीचर, रसोई आदि का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों के शिक्षण ज्ञान को परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान का अध्ययन कराया गया तथा बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई को भी देखा तथा नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

- Advertisement -

बुधवार को पेपर देने गया युवक कोहिनूर अभी तक नहीं लौटा वापस।

Leave A Reply

Your email address will not be published.