- Advertisement -

सुल्तानपुर-जिला सुरक्षा संगठन ने गरीबों को बांटे कम्बल व ऊनी वस्त्र।

0 70

जिला सुरक्षा संगठन ने गरीबों को वितरित किया कम्बल व ऊनी वस्त्र

सुलतानपुर। जिला सुरक्षा संगठन द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष 25 दिसम्बर को गरीबों को कम्बल व ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी करतार केशव यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे कार्य से जहां हम गरीबों व असहाय लोगों को मदद कर उन्हें भीषण ठंड से राहत पहुंचाते हैं, वहीं दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष व संगठन के संयोजक सुंदर लाल टण्डन ने कहा कि संगठन अपने पवित्र उद्देश्य को लेकर हमेशा सामाजिक कार्य को करता चला आ रहा है।
संगठन अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ने संगठन के उद्देश्य पर बताया कि सद्भाव, सुरक्षा व समन्वय को लेकर अपने साथियों के साथ सामाजिकता बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह पवित्र कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष संगठन के सदस्यों की सहभागिता से सम्पन्न किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के कार्यालय सचिव अरुण जायसवाल ने किया। संघठन की तरफ से लगभग 150 लोगों को कम्बल व ऊनी वस्त्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संगठन के संरक्षक आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडेय, राधेश्याम गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष भुलईराम गुप्ता, सचिव जनसंपर्क राशिद सिद्दीकी, अजय सिंह, कुलदीप गुप्ता डॉ शशिकांत सिंह अखिलेश मिश्रा अखिल बिहारी श्रीवास्तव ,विजय टण्डन, राजेन्द्र जायसवाल, इंजी. संजय सिंह, मनोज गुप्ता नसीम अहमद,बब्बू भाई आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- Advertisement -

“प्रशासन चला अब गांव की ओर”कार्यक्रम में गांवो में लगा चौपाल,बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्र ने सुनी गांवो की समस्यायें,देखे रिपोर्ट।

- Advertisement -

सनसनीखेज ख़बरों के लिए के.डी न्यूज़ यूपी चैनल को करें सबस्क्राइब।


योगी सरकार के फरमान जारी होते ही “प्रशासन चला अब गांव की ओर” देखे रिपोर्ट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.