- Advertisement -

अयोध्या-डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए करन त्रिपाठी

0 222

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए करन त्रिपाठी

राजेश मिश्र

- Advertisement -

अयोध्या l

अयोध्या जिले के सम्मानित शिक्षाविद्, समाजसेवी एनआईसीटीई कंप्यूटर संस्थान के निदेशक एवं कंप्यूटर शिक्षक श्री करन त्रिपाठी जी को राजस्थान के जयपुर में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री यू.सी.बारूपाल एवं विशिष्ट अतिथि पिलानी राजस्थान विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ ओ.पी. गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया।
श्री करन त्रिपाठी को यह सम्मान उनके 20 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ग के हजारों छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें बेहतर कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए एवं समाज सेवा के लिए प्रदान किया गया।
बीएससीआईटी,एमसीए एवं एमएससी कंप्यूटर साइंस की शिक्षा ग्रहण कर चुके करन त्रिपाठी ने एक शिक्षक के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से 2005 तक लखनऊ, आजमगढ़,रायबरेली एवं प्रतापगढ़ आदि जनपदों में हजारों छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करते हुए 2006 से अब तक अयोध्या जनपद में एनआईसीटीई कंप्यूटर संस्थान के माध्यम से छात्रों को लगातार उच्च व बेहतर कंप्यूटर शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं।
श्री करन त्रिपाठी ने छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा देने के साथ-साथ अयोध्या जिले के सरकारी विभागों समाज कल्याण विभाग, आईटीआई,मंडी परिषद विभाग, खाद्य विभाग आदि से संबंधित
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सफलतापूर्वक कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का कार्य किया है।
कंप्यूटर शिक्षा के अलावा करन त्रिपाठी ने एक बेहतर समाजसेवी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है उन्होंने कोरोनाकाल में लाकडाउन के समय में लगातार 52 दिन तक अयोध्या जिला प्रशासन,पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने व्यक्तिगत मद से अयोध्या जिले के प्रभावित हजारों जरूरतमंदों को भोजन,वस्त्र एवं दवा आदि की सहायता कर मानवता की एक बेहतर मिसाल पेश की। इसके अलावा कोरोना काल में बेहतर योगदान देने वाले सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए उनके हौसले को बुलंद रखने का भी कार्य किया।
श्री करन त्रिपाठी का भविष्य में ऑफलाइन कंप्यूटर शिक्षा के अलावा ऑनलाइन कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से देश के अन्य छात्रों को जोड़कर उन्हें भी बेहतर कंप्यूटर शिक्षा देने की कार्य योजना है।
श्री करन त्रिपाठी ने यह सम्मान प्रभुश्रीराम के चरणों में समर्पित करते हुए इसका श्रेय अपने माता पिता,परिवारजनों गुरुजनों एवं अपने संस्था के सहकर्मी सहित समस्त छात्रों एवं अपने सभी शुभचिंतकों को दिया। करन त्रिपाठी के इस उपलब्धि पर पूरे अयोध्या जिले के सभी वरिष्ठजनों,समाजसेवी संगठनों
राजनीतिक दलों के नेताओं एवं अध्यापकों और छात्रों से उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनायें प्राप्त हों रहीं हैं।

- Advertisement -

ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ की चल रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही, रिफ्लेक्टर ना लगे सभी वाहनों पर होगी बड़ी कार्यवाही-नंद कुमार।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ की चल रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही, रिफ्लेक्टर ना लगे सभी वाहनों पर होगी कार्यवाही-नंद कुमार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.