- Advertisement -

सुल्तानपुर-यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में हुआ कंबल वितरण का कार्यक्रम।

0 61

अपने लिए जीना पशुता और दूसरों के लिए जीना ही मनुष्यता है : डॉक्टर सुधाकर सिंह

सुल्तानपुर : अपने लिए जीना ही पशुता है। सभी जीव जंतु अपना पेट भरने और अपने बच्चों के लिए ही जीवन यापन करते हैं। जबकि मनुष्यता यह है कि दूसरों का उपकार और भला कितना अधिक से अधिक हो जाए। यह बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ सुधाकर सिंह ने कही।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर के कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय के निकट यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में कंबल वितरण कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। समाजसेवी मनीषा पांडे ने कहा कि दूसरों का हित करने से खुद का भी हित होता है और परिवार की उन्नति होती है। राजनीति में आने के बाद हमने सीखा कि दूसरों की मदद करने से ही राजनीति का यथार्थ सिद्ध होता है और स्वयं को आत्मिक संतुष्टि होती है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 500 से अधिक कंबल का वितरण करते हुए मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा।

सुल्तानपुर-डीएम व सीडीओ अंकुर कौशिक द्वारा गोवंश आश्रय स्थल का किया गया निरीक्षण।

Leave A Reply

Your email address will not be published.