- Advertisement -

सुलतानपुर की नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कोषागार पहुँचकर किया कार्यभार ग्रहण।

0 194

नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार पहुँचकर किया कार्यभार ग्रहण।

- Advertisement -


सुल्तानपुर की नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद पहुँच कर किया कार्यभार ग्रहण।

            सुलतानपुर 02 मार्च/ नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर (आई.ए.एस.) द्वारा गुरूवार को सायं जनपद कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी सुलतानपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण करते समय विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को दिये।
          ज्ञात हो कि नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर मूलरूप से पंजाब राज्य के अमृतसर की रहने वाली हैं। नवागत जिलाधिकारी वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। नवागत जिलाधिकारी की शुरुआती ट्रेनिंग सीतापुर और आगरा में हुई है। उसके बाद उन्नाव में 7 अगस्त 2014 से लेकर 20 अप्रैल 2016 तक ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रही। जनपद बुलंदशहर में 21 अप्रैल 2016 से लेकर 17 अप्रैल 2018 तक मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती रही। उसके बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 अप्रैल 2018 से लेकर 12 सितम्बर 2019 तक विशेष सुरक्षा नियोजन विभाग, 12 सितम्बर 2019 से लेकर 18 सितम्बर 2019 तक अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, 18 सितम्बर 2019 से लेकर 22 फरवरी 2020 तक अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अपर परियोजना निदेशक, एड्स नियंत्रण के पद पर कार्यरत रही। उसके बाद नवागत जिलाधिकारी 22 फरवरी 2020 से अब तक जनपद शामली के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, उप जिलाधिकारी कहकशाॅ अंजुम, उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार, सहायक कोषाधिकारी पी0 राम सहित समस्त कलेक्ट्रेट परिवार उपस्थित रहा।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान जहाँ मेनका गांधी ने बजट की तारीफ तो वही गौशालाप्रबंधन पर किया कटाक्ष,देखे रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


जहां मेनका गांधी ने बजट की तारीफ तो वही गौशालाप्रबंधन पर किया कटाक्ष।

Leave A Reply

Your email address will not be published.