- Advertisement -

सुल्तानपुर-पिता की पुण्यतिथि पर प्रधान मिश्र ने बांटे वस्त्र।

0 48

पुण्यतिथि पर गरीबों और असहायों में वस्त्र का किया गया वितरण

पिता की पुण्यतिथि पर प्रधान जयप्रकाश मिश्र ने बांटे वस्त्र

- Advertisement -

- Advertisement -

सुलतानपुर- बल्दीराय ब्लाक क्षेत्र के हैधनाकला ग्राम प्रधान जय प्रकाश मिश्र व अरुण मिश्र ने अपने पिता स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा की 2वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच 1000 वस्त्र वितरित कर उन्हें भोज भी करवाया।इस मौके पर जिले भर से भाजपा नेता प्रधान जय प्रकाश के घर पहुँचे थे। बल्दीराय ब्लाक क्षेत्र के हैधना कला गांव में स्व.पूर्व प्रधान व भाजपा नेता घनश्याम मिश्र की 2वीं पुण्यतिथि पर गरीब और असहायों में वस्त्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने स्व. घनश्याम मिश्र के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि असहायों और गरीबों में वस्त्र का वितरण करना एक बहुत ही पुण्य का काम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश सहसंयोजक राम चन्द्र मिश्र ने स्व.घनश्याम मिश्रा के बताए गए रास्ते पर सभी को चलने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक यह के बेहतर कार्य है। बुजुर्गो और असहायों के बीच वस्त्र वितरण करना एक बेहतर कार्य है। कहा कि माता-पिता को याद करने के साथ बुजुर्गो और गरीबों की सेवा करने से बड़ी बात नहीं होती है। इस भाग-दौड़ की जिंदगी में कम से कम लोग समय निकालकर एक बेहतर कार्य कर रहे है।कार्यक्रम का संचालन आचार्य सूर्यभान पांड़े ने किया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, भाजपा नेता विकास शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवींद्र प्रताप सिंह,हनुमान सिंह,भाजपा हिन्देश सिंह,भाजपा जिलामहा मंत्री शशिकांत पांड़े,प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर उर्फ बब्बू,राजधर शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, दिलीप सिंह, सुनील सिंह,बीडीसी अजय मिश्रा,अरविंद पांड़े,हनुमान सिंह,प्रधान राजेश दूबे,अरुण मिश्र,प्रदीप पांड़े,जिला महामंत्री प्रदीप शुक्ला,राम नारायण उपाध्याय, डॉ अवधेश त्रिपाठी, महावीर श्रीवास्तव, घनश्याम तिवारी, सतेंद्र तिवारी,सुधीर श्रीवास्तव, प्रधान हजारी लाल साहू, प्रधान चन्द्रभान यादव, प्रधान सुरेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

सुल्तानपुर ब्रेकिंग-जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के हस्तक्षेप पर निरस्त हुआ हिस्ट्रीशीटर का पशु बाजार लाइसेंस।

Leave A Reply

Your email address will not be published.