- Advertisement -

सुलतानपुर-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रक्षाबन्धन उत्सव 29 अगस्त को आयोजित

0 42

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रक्षाबंधन उत्सव 29 अगस्त को
सुलतानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रक्षाबन्धन उत्सव 29 अगस्त को आयोजित किया गया है, जिसके मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी होंगे तथा अध्यक्षता सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक रासविहारी सिंह करेंगे।
देश, धर्म व समाज की रक्षा का संदेश देने वाला रक्षाबंधन उत्सव पारिवारिक संबंधों तक ही सिमट जा रहा हैं। राखी के धागों में छिपा इतिहास से प्रेरणा लेकर आज इन पावन पर्व को राष्ट्र-रक्षा से जोड़ने की आवश्यकता है। इस उद्देश्य को लेकर संघ रक्षा बंधन उत्सव मानता है। संघ के वार्षिक कार्यक्रमो में शामिल रक्षाबंधन उतसव नगर के दरियापुर स्थित एक निजी लॉन में आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी का होगा। अध्यक्षता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, अमेठी के उपमहानिरीक्षक रासविहारी सिंह करेंगे। यह जानकारी नगर प्रचार प्रमुख रविन्द्र प्रताप सिंह ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.