- Advertisement -

सुलतानपुर सरस्वती विद्या मन्दिर में 12 अक्टूबर से क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान मेला होगा शुरू।

0 80

सुलतानपुर सरस्वती विद्या मन्दिर में 12 अक्टूबर से क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान मेला

- Advertisement -

सुलतानपुर, 30 सितम्बर। विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 क्षेत्र का ज्ञान विज्ञान मेला आगामी 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्द नगर में आयोजित होगा जिसमें 49 जनपदों से 1000 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। उद्घाटन 12 अक्टूबर को सायं 3 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
बाल कल्याण समिति, सुलतानपुर के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विश्व कल्याण के लिए विद्यार्थियों में सनातन ज्ञान विज्ञान जरूरी है। इस निमित्त विद्या भारती ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन करती है। पहला क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला 2003 में आगरा में आयोजित हुआ था। इस वर्ष 21वॉं ज्ञान-विज्ञान मेला नगर के विवेकानन्दनगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर और शिशु मन्दिर परिसर में आयोजित हो रहा है। प्रतियोगिता में विद्या भारती की व्यवस्थानुसार काशी, गोरक्ष, अवध व कानपुर प्रान्तों से चार नगरीय व चार ग्रामीण टीमों को मिलाकर आठ टीमें होगी। इसमें 49 जनपदों के विद्यालयों से मेधावी विद्यार्थी प्रतिनिधित्व करेगें। प्रतियोगिता तीन विधाओं विज्ञान, सांस्कृतिक वैैदिक गणित और शिशु, बाल, किशोर व तरूण वर्गों में सम्पन्न होगी।
श्री सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के विजेता है। यह सभी विद्यार्थी विद्यालय, संकुल और फिर प्रान्त स्तर पर अपनी अपनी विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्मिलित हो रहे हैं। विज्ञान में चार इवेंट होंगे जिसमें विज्ञान के पांच विषयों पर सभी वर्गों में प्रश्नमंच, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान पत्र प्रस्तुति, और विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह सांस्कृतिक विधा में सांस्कृतिक प्रश्न मंच, सांस्कृतिक आशुभाषण, सांस्कृतिक कथा कथन, सांस्कृतिक मूर्ति कला, सांस्कृतिक लोक नृत्य तथा वैदिक गणित में वैदिक गणित प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रयोग, वैदिक गणित पत्र प्रस्तुति व वैदिक गणित प्रदर्श में प्रतियोगिताएं होगी।
पत्रकार वार्ता में आयोजन कमेटी की ओर से बाल कल्याण समिति के मंत्री हरिदर्शन राम, सरस्वती विद्या मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पवन कुमार सिंह, सर्व व्यवस्था प्रमुख एवं प्रधानाचार्य बलवंत सिंह आदि रहे।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.