- Advertisement -

सुलतानपुर/-मंगलवार को सुल्तानपुर आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

0 41

मंगलवार को सुल्तानपुर आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ३१ अक्टूबर को जनपद सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं। शहर के राजीव गांधी पार्क (तिकोनिया पार्क) में सरदार पटेल जयंती समारोह आयोजन समिति एवं कुर्मी विकास परिषद सुल्तानपुर द्वारा आयोजित भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व फरिंदा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र चौधरी मुख्यतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगे, उसके बाद लंभुआ ब्लॉक के सखौली गांव में मृतक डॉ घनश्याम तिवारी के घर जाएंगे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके परिजनों से मिलकर उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। तत्पश्चात प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के कोथरा कला गांव में आयोजित चौपाल ‘दलित गौरव संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे उसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जनपद से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर ब्रेकिंग-प्रयाग अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़े गए छह डीजे,हुई कार्यवाही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.