- Advertisement -

सुलतानपुर-मेनका गांधी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मोमबत्ती अगरबत्ती का उत्पादन कर रही महिलाओं से की मुलाकात।

0 69

बिना जाति और कौम पूछे सबकी करती हूं मदद : सांसद

पीएम ने महिला आरक्षण के रूप में आधी आबादी को दिया सशक्त हथियार : सांसद

- Advertisement -

- Advertisement -

सांसद ने दुबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर लगाई चौपाल समस्याओं को किया निस्तारित

सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को लंभुआ नगर पंचायत में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जागरूकता व एकजुटता से आपको अपने अधिकार मिलते जा रहे है।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्तिकरण की प्रतीक बनी हुई है।महिलाओं ने अपने घर को चलाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लंभुआ क्षेत्र में ही महिलाओं ने मोमबत्ती अगरबत्ती का उत्पादन शुरू कर दिया है।उन्होंने बताया कि महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए मुंबई से एक प्रशिक्षक को बुलाया गया है।
सांसद श्रीमती गांधी ने इसके पूर्व दुबेपुर विकासखंड मुख्यालय पर लगाए गए जन चौपाल कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डिंपल सिंह की मौजूजगी में बड़ी संख्या में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निस्तारण किया।श्रीमती गांधी ने चौपाल में दूबेपुर गांव के जयचंद की शिकायत पर कि विभाग के लोग विजली कनेक्शन के लिए 2 हजार की जगह 4 हजार मांग रहे है उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल कनेक्शन देने के लिए निर्देशित किया।वही लाखीपुर के लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने,भांई के अशोक कुमार ने जर्जर तार बदलवाने व हरिहरपुर प्रधान आयसा हिना खान ने ग्राम में विद्युतीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सांसद ने
संबंधित विभाग को समस्या को तत्काल निस्तारण के लिए निर्देशित किया।ग्राम पंचायत निगोलिया में सड़क व नाली निर्माण से संबंधित समस्या का निदान मौके पर कराया गया।वही दिखौली के बृजेश कुमार सिंह के बेटे के एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 25 लाख का एजूकेशन लोन के लिए एलडीएम को निर्देशित किया।श्रीमती गांधी ने कहा 3 हजार दिव्यांगों और 18 सौ अल्पसंख्यक आवास बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा 40% से ऊपर जो भी दिव्यांग है वह आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं।श्रीमती गांधी ने कहा बिना जाति और कौम पूछे सबकी मदद करना मेरी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा सुल्तानपुर मेरा घर और परिवार है।मैं सबको खुशहाल देखना चाहती हूं।पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के रूप में आधी आबादी को सशक्त हथियार दिया है। जिससे वह सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से स्वयं को सशक्त करने में सहायक होगी। श्रीमती गांधी ने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए बने अधिनियमों के कारण नारी उत्पीड़न के मामलों में व्यापक स्तर पर कमी आई है।
कार्यक्रम की विशीष्ट अतिथि वीणा पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नौ वर्ष के कार्यकाल में महिलाएं हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है।विपक्षी भ्रामक प्रचार फैला रहा हैं।परिसीमन के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। इस दौरान उत्कृष्ट काम करने वाली 11 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को कार्यक्रम अध्यक्षा मंजू मदन प्रोफेसर संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा निषाद ने संबोधित किया।संचालन जिला उपाध्यक्ष डाॅ प्रीति प्रकाश ने किया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,शशीकांत पाण्डे,कृपाशंकर मिश्रा, जगदीश चौरसिया,जया सिंह,रागिनी मिश्र,मधु अग्रहरि,रेनू सिंह,ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल,राजेंद्र वर्मा,कुंवर बहादुर सिंह, सुजीत सिंह, संजय सरोज समेत बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.