- Advertisement -

सुलतानपुर-साइबर अपराध के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

0 51

साइबर अपराध के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

सुलतानपुर- बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कांवेंट स्कूल गनापुर में आज पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमे छात्रों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि महिलाओं का मानसिक,शारीरिक व आर्थिक रूप से मजबूत होना महिला ही सशक्तिकरण है।यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो ही उन्हें सही मायने में समानता और अधिकार मिल जाएंगे।बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने साइबर जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि 21वीं सदी में अपराध की दुनिया में साइबर अपराध देखने को मिल रहा है। इस अपराध से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी लगातार काम कर रही है। साइबर सेल का भी गठन किया गया है। किसी भी व्यक्ति या परिवार के साथ साइबर अपराध होता है तो उसकी सूचना तत्काल 1930 पर दे। साइबर क्राइम के वेबसाइट पर भी दे सकते हैं। अपनी सूचना इस पर अपडेट करें। साइबर अपराध होने पर अपने पैसे को कैसे होल्ड करना है पैसे को कैसे रिलीज करना है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य व प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव,पारा चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर,देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चन्द्र,एसआई सगीर मोहम्मद,महिला आरक्षी,पुलिस कांस्टेबल,विनोद त्रिपाठी,श्याम प्रीत,प्रांजली पाठक,ज्योति दूबे,पंकज श्रीवास्तवअर्चना पाठक,कृष्णा मौर्या,प्रज्ञा शुक्ला,मन्तशा,शिरीन,साधना तिवारी,रेखा श्रीवास्तव,गुलिस्ता,प्रिया यादव,विनोद त्रिपाठी,डॉ ज़हीर खान,अरुण तिवारी,उमेश तिवारी,अरुण श्रीवास्तव,अरमान सलमानी,योगेश पांडे,संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुलतानपुर-महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणा सभागार में हुआ मिशन शक्ति फेज 4 का सजीव प्रसारण

Leave A Reply

Your email address will not be published.