- Advertisement -

सुलतानपुर डीएम की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थल, सिल्ट सफाई समेत श्रमिक आयोग के संबंध में ली गई बैठक।

0 74

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति, मूल्यांकन प्रगति के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

          सुलतानपुर 13 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन प्रगति के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा गोवंश आश्रय स्थल की प्रगति, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर अतिरिक्त टीनशेड का निर्माण, अस्थायी गोआश्रय स्थल हेतु भूमि का चिन्हांकन, निराश्रित गोवंशों की अद्यावदिक आंकलन, गौशालाओं की साफ-सफाई, हरा-चारा, छाया की व्यवस्था, गोवंशों के शव निस्तारण, निर्माणाधीन वृहद सरंक्षण केन्द्रों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। 
      जिलाधिकारी महोदया द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभी आज से लक्ष्य निर्धारित करके हमें अवगत करा दें और उसकी प्रगति के सम्बन्ध में अगली प्रस्तावित बैठक में समीक्षा की जायेगी। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाते हुए गोवंशों हेतु शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जाय, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  उन्होंने अतिरिक्त शेड का निर्माण कराने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर सभी सुविधाएं गोवंशों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि कुछ गौशालाओं को लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित पशुओं हेतु चिन्हित कर लिया जाय। उस गौशाला में प्रभावित पशुओं को शिफ्ट कर दिया जाय।
      मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर गोवंशों की संख्या के हिसाब से अतिरिक्त टीनशेड का निर्माण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) के0के0 पाण्डेय, डी0डी0 कृषि रामाश्रय यादव, डी0सी0 मनरेगा अनवर शेख सहित समस्त बीडीओ व पशु चिकित्सा अधिकारीगण उपस्थित रहे।


[: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर ‘‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन और रोजगार) आयोग‘‘ के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

- Advertisement -

        सुलतानपुर 13 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर ‘‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन और रोजगार) आयोग‘‘ के सम्बन्ध में  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा सेवामित्र  पोर्टल ( www.sewayojan.up.nic.in) को बनाये जाने के उद्देश्य, पोर्टल पर सेवाप्रदताओं के पंजीकरण एवं उपलब्ध सेवाओं को प्राप्त करने के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। 
        जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर नागरिकों को प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सरकारी विभागों को सेवामित्र पोर्टल से सेवाओं को लेने के लिये लक्ष्य निर्धारित किये जाने के निर्देश दिये।   

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) के0के0 पाण्डेय, डी0डी0 कृषि रामाश्रय यादव, डी0सी0 मनरेगा अनवर शेख, जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।


[जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सिल्ट सफाई समिति की बैठक हुई आयोजित।

- Advertisement -

  सुलतानपुर 13 अक्टूबर/ जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के अन्तर्गत जिलास्तरीय सिल्ट सफाई समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित, समस्त सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।
  बैठक में समिति के सदस्य सचिव अभियन्ता, शारदा सहायक खण्ड-16 शरद कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 06 खण्डों द्वारा नहरों में लगभग 70 प्रतिशत लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य एवं 30 प्रतिशत लम्बाई में स्क्रैपिंग का कार्य कराया जाता है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में रबी फसल 1431 से पूर्व कुल 878.16 किमी0 नहरों की सिल्ट सफाई एवं स्कैपिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। 
 जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिये गये कि सिल्ट सफाई के दौरान सिल्ट का डिस्पोजल विभागीय मानक के अनुसार किया जाये।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) के0के0 पाण्डेय, डी0डी0 कृषि रामाश्रय यादव, डी0सी0 मनरेगा अनवर शेख सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

सुलतानपुर-पुलिस डायरी से,जनपद में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की देखे रिपोर्ट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.