- Advertisement -

सुलतानपुर-महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणा सभागार में हुआ मिशन शक्ति फेज 4 का सजीव प्रसारण

0 81

सुल्तानपुर- मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम का लखनऊ से प्रसारित सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में जनप्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा सिंह,विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, अपना दल जिला अध्यक्ष अविनाश पटेल व जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक,अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव,बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा उठाये गये कदम का प्रस्तुतीकरण व नारी शक्ति का सम्मान किया गया। तत्पश्चात जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य, विधायक लम्भुआ व अपना दल जिलाध्यक्ष द्वारा नारी शक्ति के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा सिंह व जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी एके पाण्डेय व परियोजना निदेशक (डीआरडीए) केके पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

सुलतानपुर-सड़को की खराब गुणवत्ता पर सीएम योगी से मिल कर ब्लाक प्रमुख करेगे शिकायत।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.