- Advertisement -

सुलतानपुर-नवागत जिलाधिकारी कृतिका जोत्सना ने कोषागार पहुँचकर किया कार्यभार ग्रहण।

0 95

नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार पहुँचकर किया कार्यभार ग्रहण

   सुलतानपुर /नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना (आई.ए.एस.) द्वारा  अपरान्ह में जनपद कोषागार पहुंच कर जिलाधिकारी सुलतानपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण करते समय विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को दिये।

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा हैदराबाद व दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से हुई है। उन्होंने इससे पूर्व उपजिलाधिकारी संतकबीर नगर, उपजिलाधिकारी गोरखपुर, मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं, वे उत्तर प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी (जम्मू & कश्मीर) में इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुकी हैं। इसके पूर्व खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थी।

- Advertisement -

- Advertisement -

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद, उपजिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, उपजिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र श्रीवास्तव,  उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार, सहायक कोषाधिकारी पी0 राम सहित समस्त कलेक्ट्रेट परिवार उपस्थित रहा।

सुलतानपुर-आयुष्मान सभा में बीमारियों से बचने की दी गई जानकारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.