- Advertisement -

सुलतानपुर सांसद मेनका ने 1•5 करोड़ की लागत से बने वेंडिंग जोन का किया लोकार्पण

0 115

सांसद मेनका ने 1•5 करोड़ की लागत से बने वेंडिंग जोन का किया लोकार्पण

सुल्तानपुर उ•प्र• का सबसे सुन्दर व हरा-भरा शहर बने : सांसद

- Advertisement -

- Advertisement -

सांसद ने मजदूरों के लिए लेबर जोन तथा गायों के लिए डेरी नगर बनाने की घोषणा की
सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के तीसरे व अंतिम दिन सुल्तानपुर नगर के गभड़िया स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निकट 13 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क मार्ग का लोकार्पण किया।नगर पालिका चुनाव के दौरान 1 मई 2023 को घासीगंज वार्ड में सभा को संबोधित कर लौटते समय इसी मार्ग पर सांसद स्वयं फिसल कर गिर गई थी। जिसके बाद उन्होंने नागरिकों से सड़क का वादा किया था।रेलवे की भूमि होने के कारण पिछले 4 दशक से इस मार्ग पर किसी भी संस्था के द्वारा सड़क नहीं बनाई गई थी। सांसद जी के प्रयास से रेलवे की अनुमति से सड़क का निर्माण पूर्ण कर आज नवनिर्मित मार्ग को जनता को समर्पित कर दिया गया।सुल्तानपुर नगर के चतुर्मुखी विकास के लिए कृत संकल्पित सांसद मेनका संजय गांधी ने आज शहर के कलेक्ट्रेट के पीछे बहुप्रतीक्षित ठेले एवं खोमचे वालों के लिए वेंडिंग जोन का भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,विधायक विनोद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के साथ शुभारंभ किया।सांसद मेनका ने अपने संबोधन में कहा मैं चाहती हूं कि सुल्तानपुर उ•प्र• का सबसे सुन्दर व हरा- भरा शहर बने।उन्होंने सांसद निधि से जल्द ही दिहाड़ी मजदूरों के लिए लेबर जोन तथा सब्जी बेचने वालों के लिए एक और वेंडिंग जोन बनाने की घोषणा की।सांसद मेनका गांधी ने शहर घूमने वाली गाय को नियंत्रित करने के लिए एक अत्याधुनिक डेरीनगर बनाने की सौगात देने की घोषणा भी की।उन्होंने बस स्टेशन को शहर के बाहर करते हुए वहां पर मल्टीप्लेक्स पार्किंग तैयार करने की बात भी की।सांसद ने प्रत्येक दुकान के सामने एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।श्रीमती गांधी ने नगर पालिका से दुकान के लिए ली जाने वाली जमानत राशि को कम करने के लिए कहा।इस दौरान सांसद ने लगभग 1•5 करोड़ की लागत से तैयार किए गए नवनिर्मित वेंडिंग जोन में 356 दुकानों में से 282 दुकानों का आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किया।प्रमाण पत्र पाकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे थे।श्रीमती गांधी ने बेंडिंग जोन के निर्माण में विधायक निधि से सहयोग करने के लिए स्थानीय विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व नगर पालिकाध्यक्ष के प्रति आभार जताया।संचालन परियोजना निदेशक केके पांडे ने किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना,मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.एम.पी. सिंह,डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, शशीकांत पाण्डे, विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी,चन्दर प्रताप सिंह,नन्दन चतुर्वेदी,आकाश जायसवाल, रमेश सिंह टिन्नू आदि मौजूद रहे।

सुलतानपुर सांसद मेनका ने वोटर बनाने के लिए घर-घर दी दस्तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.