- Advertisement -

सुलतानपुर-पीतल का कलश देश की राजधानी में बना है चर्चा का विषय।

0 99

सुल्तानपुर की अमृत कलश यात्रा पहुँची दिल्ली

यात्रा का केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा.महेंद्र नाथ पांडे ने किया स्वागत

- Advertisement -

सुल्तानपुर का कलश देश का बना अनोखा कलश

- Advertisement -

कर्तव्य पथ पर पहुंचा तो देखने वालों का लगा तांता

शहीदों की जन्मभूमि की मिट्टी से बनेगी अमृत वाटिका

सुल्तानपुर से दिल्ली ले जाए गए 5 फीट ऊंचे कलश ने आखिर सुल्तानपुर जिले का मान बढ़ा ही दिया।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह द्वारा तैयार कराया गया पीतल का कलश देश की राजधानी में चर्चा का विषय बना है। आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश जिले से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचा है। इंडिया गेट पर आज पीएम इस कार्यक्रम का समापन करेंगे।बता दें कि बीते 16 अक्टूबर को ‘मेरा माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम के मद्देनजर 70 किमी लंबी कलश यात्रा बल्दीराय ब्लॉक से निकाली गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।जो बल्दीराय तहसील की 65 ग्राम सभाओं से होते हुए देर शाम जिला मुख्यालय पर पहुंची थी।यहां एडीएम प्रशांत सिंह व एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने कलश यात्रा का स्वागत किया था। इसके बाद इसे केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज में रखा गया था। फिर दुबेपुर ब्लॉक से कलश यात्रा 27 अक्टूबर को लखनऊ के लिए रवाना की गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,डीएम कृतिका ज्योत्स्ना, एसपी सोमेन बर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। लखनऊ से कलश यात्रा अब दिल्ली पहुंच गई है।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बताया कि अमृत कलश यात्रा में 5 फिट ऊंचाई का कलश तैयार किया गया था। जिसका वजन करीब 36 किलो के आसपास था। उन्होंने ये भी बताया कि यूपी भर में इकलौता अनोखा कलश बना है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सभी स्थानो से इसमें मट्टी जमा कर डाली गई है। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति की झलकियां भी देखने को मिली थी। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए थे। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बताया कि यह यात्रा निकालकर हम संदेश देना चाहते हैं कि हमारे ग्राम की मिट्टी हमारे घर परिवार की मिट्टी राष्ट्रीयता के बारे में सबसे बड़ा संदेश है कि हमारा भारत देश एक है। हम लोग यही संदेश देना चाहते हैं की एकता में बहुत बल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.