- Advertisement -

सुलतानपुर-महाविद्यालयीय टेबल टेनिस महिला/पुरुष प्रतियोगिता हुई सम्पन्न।

0 34

सुलतानपुर – समाचार
डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस महिला/पुरुष प्रतियोगिता दिनांक 30 नवंबर 2023 को गनपत सहाय पी.जी.कॉलेज पयागीपुर, सुल्तानपुर में संपन्न हुई।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अंग्रेज सिंह“राणा”एवं मुख्य महाविद्यालय के प्रभारी प्रो.मो. शाहिद एवं आयोजन सचिव डॉ.रवींद्र शुक्ल के द्वारा किया गया।
महिला वर्ग के टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गनपत सहाय पी.जी.कॉलेज सुल्तानपुर, के.एन.आई.पी.एस.एस. सुल्तानपुर,
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर अयोध्या ने प्रतिभाग किया।
जिसमें गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर की वैष्णवी मिश्रा प्रथम स्थान,
डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ज्योतिका देवी एवं प्रीति कुशवाहा क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
वहीं पुरुष वर्ग में के.एन.आई.पी.एस.एस सुलतानपुर के आर्यन पांडेय प्रथम स्थान तथा अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के बालकृष्ण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं गनपत सहाय पीजी कॉलेज के मो.अली एवं मो.सैफ ने क्रमश: तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया तथा अवध विश्वविद्यालय के विनय कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह “राणा”ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया। विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो.प्रवीण सिंह एवं डॉ.संजय कुमार और निर्णायक प्रो.मो.शाहिद, प्रमोद यादव,आरिफ नियाज एवं आयोजन सचिव डॉ.रवींद्र शुक्ल, डॉ.चन्द्रेश पाण्डेय,अजय विक्रम मिश्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.