- Advertisement -

सुलतानपुर- कांग्रेस कमेटी के 138 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने हेतु सारी तैयारी पूर्ण।

0 37

कांग्रेस मनाएगी अपना 138 वां स्थापना दिवस,जिला कार्यालय पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सुल्तानपुर.. बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के 138 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने हेतु सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पर पार्टी का चरखे वाला तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, उसके बाद संगोष्ठी एवं अपरान्ह 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। गौरतलब हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनपद सुल्तानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी 138 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। वही संगोष्ठी के माध्यम से पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी और पुराने नेताओं द्वारा नए लोगों को कांग्रेस पार्टी के इतिहास से परिचित कराया जाएगा। उसके बाद पार्टी कार्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने यह जानकारी दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुलतानपुर-Digiशक्ति के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

Leave A Reply

Your email address will not be published.