- Advertisement -

सुलतानपुर-पी.आर.डी. विभाग का 75वां स्थापना दिवस समारोह का पुलिस लाइन में हुआ आयोजन।

0 99

पी.आर.डी. विभाग का 75वां स्थापना दिवस समारोह का पुलिस लाइन में हुआ आयोजन।

- Advertisement -

सुलतानपुर 11 दिसम्बर/पी.आर.डी. विभाग का 75वां स्थापना दिवस समारोह प्रथम बार जनपद स्तर पर पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी मयंक पटेल के कुशल नेतृत्व में प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रसेन सिंह मेजर पुलिस लाइन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। परेड में कुल तीन प्लाटून को तैयार किया गया था, प्रथम प्लाटून के कमाण्डर दयानन्द दूबे कम्पनी धनपतगंज, द्वितीय प्लाटून कमाण्डर विष्णु शंकर कंपनी भदैयॉ एवं तृतीय प्लाटून महिला वर्ग की कमाण्डर जन्मेरीता कम्पनी धनपतगंज के कुशल नेतृत्व में परेड करायी गयी। परेड में प्रथम स्थान प्रथम प्लाटून ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गयी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रशिक्षण अधिकारी संतोष गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सोनाली गुप्ता, प्रियंका मौर्या, पूजा यादव एवं सिन्टू का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के पश्चात पी0आर0डी0 जवानों का 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता भी करायी गयी एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त पी0आर0डी0 जवानों को प्रतिसार निरीक्षक जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल द्वारा सोनाली गुप्ता, प्रियंका मौर्या, पूजा यादव एवं सिन्टू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.