- Advertisement -

सुलतानपुर पुलिस लाइन ग्राउंड पर बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न।

0 166

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सुलतानपुर जनपद में पुलिस लाइन ग्राउंड पर आज कार्यक्रम संपन्न हुआ। गणतंत्र दिवस पर के.डी न्यूज़ यूपी के माध्यम से अधिकारीगण और जनपद के गणमान्य लोगों द्वारा शुभकामना संदेश भी दिया गया है।जो इस खबर के बाद आप की स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मेडल लगाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड संपन्न हुई। सेंट जेवियर्स,टायनी टाट्स सहित स्कूलों के बच्चो द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसपी सोमेन वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम पर सीडीओ अंकुर कौशिक, एडीएम प्रशासन पंकज सिंह, सीआरओ शैलेंद्र मिश्रा, डीडी कृषि रामाश्रय यादव,डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक कृष्ण चंद्र, सीओ सिटी शिवम मिश्रा, सीओ लाइन रमेश, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह , सीओ कादीपुर सहित सभी विभागीय कर्मी साथ ही विद्यालय के बच्चे है मौजूद रहे।यह तो रही खबर अब आप के सामने प्रस्तुत है गणतंत्र दिवस दी गई जनपद के अधिकारियों और गणमान्य लोगों द्वारा दिया गया शुभकामना संदेश,आप भी देखे।

- Advertisement -


सुलतानपुर पुलिस लाइन ग्राउंड पर आज गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न, अधिकारीगण और जनपद के गणमान्य लोगों द्वारा दिया गया शुभकामना संदेश।

प्रेस-नोट
दिनांक-26.01.2024
जनपद-सुलतानपुर

- Advertisement -

आज दिनांक-26.01.2024 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परेड ग्राउण्ड रिजर्व पुलिस लाइन जनपद-सुलतानपुर में सुव्यवस्थित ढंग से सादगी व उत्साहपूर्वक रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना जनपद सुलतानपुर द्वारा कार्यक्रम में शिरकत किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा जनपद सुलतानपुर द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण कर परेड के मंच से गुजरने पर “दाहिने देख” की कार्यवाही का अभिवादन स्वीकार किया गया। परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, स्वाट टीम, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस ,मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ-पत्र का वाचन कर परेड में शामिल टोलियों को संविधान की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप आकाश में कबूतर छोड़े गए।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में परेड की सराहना करते हुये जवानों के जज्बे का उत्साहवर्धन कर पुरुस्कृत किया गया। परेड कमाण्डरगणों 1. क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अब्दुस सलाम खान, 2. उ0नि0 श्री काजी हुजूर आलम, 3. उ0नि0 श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह 4. उ0नि0 श्री प्रमोद सिंह 5. उ0नि0 श्री परवेज आलम, 6. उ0नि0 श्री शारदेन्दु दुबे 7. निरीक्षक श्रीमती हंसमती को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

जनपद में सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया
जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक , मुख्य विकास अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करके अपना गौरव बढाने वाले पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण पुलिस लाइन सुलतानपुर को नवाजा गया है ।
निरीक्षक लिपिक जलाल अहमद को सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा गया है
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक धीरज कुमार, उ0नि0 भीम कुमार को नवाजा गया व उत्कृष्ट सेवा मेडल से मु0आ0 राम प्रवेश, संजय कुमार राय , विनोद कुमार राय, भूलन राम, राजबली राम, अर्जुन सिंह यादव, चन्द्रबली राजभर को नवाजा गया है।
अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से मु0आ0 मो0 शाहजहाँ खाँ, धर्मेन्द्र कुमार रावत को नवाजा गया है।

मुख्यालय 112, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बेहतर रिस्पांस टाइम बनाये रखने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाले कर्मचारीगण निम्नवत हैं-
आरक्षी रोहित सोनकर,आ0सुरेन्द्र यादव आ0 अमित कुमार, हो0 अशोक गुप्ता, हो0 देवेन्द्र चौबे

अन्त में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से परेड में सम्मिलित जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

मीडिया सेल
सुलतानपुर पुलिस

Leave A Reply

Your email address will not be published.