- Advertisement -

सुलतानपुर-युवा दिवस पर विद्यार्थियों से बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, आपके लिए ही है स्मार्टफोन

0 44

युवा दिवस पर विद्यार्थियों से बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, आपके लिए ही है स्मार्टफोन

सुल्तानपुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने युवा शक्ति को तकनीकी शिक्षा से लैस होने का आहृवाहन किया। स्मार्टफोन वितरण में उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को स्मार्टफोन से लैस होने की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है।
श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कला में दोपहर के समय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहां पर इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया। संस्थापक प्रबंधक भोलानाथ सिंह ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अतुल सिंह
प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किया। स्मार्टफोन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने युवा शक्ति का आह्वान करते हुए विकास के मार्ग में उनसे सहयोग मांगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, कादीपुर विधायक राजेश गौतम की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराते हुए भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर होने का आवाहन किया। जौनपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, आजमगढ़ के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुलतानपुर-प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम-एसपी की बैठक

Leave A Reply

Your email address will not be published.