- Advertisement -

सुलतानपुर-राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

0 57

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

- Advertisement -

सुल्तानपुर…मणिपुर से शुरू हुई 16 राज्यों की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी अर्जुन पासी की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के संयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी से कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा निकाली …
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के संयोजन में राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत के समर्थन में जिले में भी भारत जोड़ो नया यात्रा निकाली गई । इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश सचिव जिले के प्रभारी अर्जुन पासी भी पहुंचे थे । जिला कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया उन्होंने सभी कांग्रेसियों से परिचय प्राप्त करते हुए संगठन को मजबूत कर वर्तमान तानाशाही सरकार के खिलाफ कांग्रेस के संघर्ष को तेज करने का ऐलान किया । देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी से दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो नयाय यात्रा का जुलूस निकाला । नयाय यात्रा की थीम बजाते हुए कांग्रेसी शहर के डाकखाने चौराहे गल्ला मंडी जिला चिकित्सालय होते हुए बस अड्डा स्थित आजाद पार्क पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन किया गया । यहां शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने बताया पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में 16 राज्यों में होने वाली लगभग 7 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मणिपुर से शुरुआत हुई है । देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी आम अवाम के साथ हो रहे अन्याय और नफरत की राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी भारत जोड़ो नया यात्रा निकाल रहे हैं । आज इस यात्रा के समर्थन में शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है । पार्टी के निर्देश पर हर घर तक भारत जोड़ो नयाय यात्रा को पहुचाने कि हमारी तैयारी है जिसके लिए हम काम कर रहे हैं । भारत जोड़ो यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ओम प्रकाश सिंह राहुल त्रिपाठी कृष्ण कुमार मिश्र हौसिला प्रसाद भीम योगेश पांडेय विजय पाल नफीस फारुकी मदन तिवारी सलाउद्दीन हाशमी पंकज सिंह नफीस पठान शक्ति प्रसाद तिवारी नंदलाल मोर्य मनीष तिवारी मिर्जा अकरम वेग प्रेमचंद भारती महेंद्र प्रताप सिंह सिराज अहमद भोला तेज बहादुर पाठक रणजीत सिंह सलूजा महेश मिश्र मोहम्मद कमर खान मीनू यादव राजेश तिवारी अमोल बाजपेई इमरान अहमद शीतला प्रसाद साहू नीरज सिंह राहुल मिश्रा शईद खालिद सब्बू अनवर अंसारी मेराज अहमद अर्श खान लकी ममनून आलम राजदेव शुक्ला वेनू यादव आवेश अहमद ओम प्रकाश दुबे जनार्दन शुक्ल एडवोकेट हामिद राइन आदि रहे।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.