- Advertisement -

सुलतानपुर-समाजवादी पार्टी के एक आन्दोलन में दिल्ली में दिवंगत हुए हीरो को श्रदांजलि देंगे सपाई।

0 61

बुधवार अपने हीरो को श्रदांजलि देंगे सपाई
(सुल्तानपुर) आज से 16 वर्ष पूर्व 2008 में सुल्तानपुर के हीरो यादव ने दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी सहादत दी थी।तब से प्रत्येक वर्ष बरौसा स्थित रेवारी गांव में सपाई रणविजय सिंह यादव उर्फ ‘हीरो गाँधी की 17 जनवरी को पुण्यतिथि मानते हैं।समाजवादी पार्टी के एक आन्दोलन में दिल्ली में वह दिवंगत हो गये थे।
उक्त पुण्यतिथि में इस बार पंकज पटेल विधायक मुगराबाद शाहपुर जनपद जौनपुर पूर्वान्ह 12.00 बजे सम्मिलित होंगे।
जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव को पार्टी ने कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्था में पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से यथोचित सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान 90 फीसदी जला था छात्र नेता
मुलायम सिंह यादव को नजरबंद करने पर आक्रोशित हुए थे सपाई
(सुल्तानपुर) वर्ष 2008 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को नजरबंद किए जाने की खबरों के बाद सपा की छात्र इकाई के नेता रणविजय सिंह यादव (22) ने जंतर- मंतर पर आग लगाकर आत्मदाह कर लिया था।इससे वह 90 फीसदी झुलस गया।झुलसे हीरो को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीरो को बचाने में दो पुलिसकर्मी भी झुलस गए थे।उस दिन प्रदेश की तत्कालीन बसपा सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही खबर आई कि मुलायम सिंह यादव को घर में नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली प्रदेश समाजवादी छात्र सभा के महासचिव रणविजय सिंह यादव तत्कालीन मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंच के पास आ गए थे। पुतले को जलाने के लिए लाए गए पेट्रोल को उन्होंने अपने ऊपर डालकर आग लगा ली थी। रणविजय की हालत गंभीर बताई जा रही थी।सपा के पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अनूप संडा ने बताया कि रणविजय की जेब से एक पर्ची गिरी, जो आधी जल गई थी। उस पर लाल रंग से लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी लिखा हुआ था। सपा ने रणविजय (22)उर्फ हीरो गांधी को शहीद का दर्जा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.