- Advertisement -

पूंजीपत्तियों का सम्मान व किसानों का अपमान कर रही है सरकार : अभिषेक सिंह राणा

0 96

किसानों के समर्थन में कांग्रेस, काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया

पूंजीपत्तियों का सम्मान व किसानों का अपमान कर रही है सरकार : अभिषेक सिंह राणा

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विगत कई दिनों से शहर के राजीव गांधी पार्क में अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका कांग्रेस ने पूर्ण समर्थन किया है।बुधवार को हरियाणा पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें शुभकरण सिंह 21 वर्षीय नामक किसान की मौत हो गई थी, शुक्रवार को शहर के राजीव गांधी पार्क में आक्रोशित संयुक्त किसान मोर्चा (संगठन) व अखिल भारतीय कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर काला दिवस (ब्लैक डे) मनाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगवाई में जिला कांग्रेस कमेटी से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता शहर स्थित राजीव गांधी पार्क पहुंचे जहां विगत कई दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा (संगठन) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में सम्मिलित होकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। ज्ञात हो कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाब-हरियाणा के बीच जींद की खनौरी सीमा पर किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्य के गृहमंत्री अनिल विज पर हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है और हम इन्हीं के दम पर देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाने में सक्षम हुए थे। किसानो की मेहनत की वजह से कृषि के क्षेत्र में भारत देश आत्मनिर्भर बना था। आज वही किसान जब देश के प्रधानमंत्री से अपनी फसलों के एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं, तब उनके साथ आतंकवादियों जैसा सुलूक किया जा रहा है। देश के किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना, गोली चलाना यह अन्याय की पराकाष्ठा है। यह सरकार चंदादाताओं का सम्मान और किसानों का अपमान कर रही है, और कुछ ऐसा ही सुलूक देश के युवाओं के साथ हो रहा है जब देश के युवा मोदी सरकार से रोजगार मांगते हैं तब उन पर लाठियां बरसाई जाती है और अग्निपथ जैसी योजनाओ से उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। अपने हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते आज देश का एक युवा किसान शहीद हो गया, हम लोगों की मांग है कि सरकार उनके परिजनों को एक करोड़ की मुआवजा सहायता राशि प्रदान करें। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि देश के किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी के अलावा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने, किसान व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने तथा अन्य मामलों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा संगठन प्रदर्शन कर रहा है जिसका समर्थन कांग्रेस कर रही है और हम सब कांग्रेस जन इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, कॉंग्रेस किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा है कि भाजपा देश के किसानों के साथ अन्याय कर रही है। आज हम सभी लोगों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया, निश्चित रूप से आने वाले समय में देश के किसान व आम नागरिक वोट की चोट से इन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, नफीस फारुकी, कृष्ण कुमार (मुन्नू),विपिन कन्नौजिया युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष, अरुण त्रिपाठी सेवा दल अध्यक्ष, हौसिला प्रसाद भीम, पवन मिश्रा (नन्हे), महेश मिश्रा, पवन मिश्रा कटांवा, राहुल मिश्र, राजेश ओझा, अतहर नवाब, मोहित तिवारी,मानिकचंद श्रीवास्तव, नंदलाल मौर्य, देवेंद्र तिवारी, कुमारी निकलेश सरोज, ममनून आलम,मनोज तिवारी, नीरज सिंह, अर्श खान, विनय त्रिपाठी,अबरार अहमद, उमाकांत त्रिपाठी, राम चन्द्र,मनीष तिवारी, सिराज सिद्दिकी,इमरान अहमद, लाल मणि वर्मा,अहमद रजा, शीतला साहू आदि लोग शामिल रहे।

सुल्तानपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर आज पूरे देश भर में काला दिवस गया मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.