- Advertisement -

सुल्तानपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर आज पूरे देश भर में काला दिवस गया मनाया।

0 104

सुल्तानपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर आज पूरे देश भर में आज के दिन को काला दिवस के रूप में संयुक्त किसान मोर्चा जनपद सुल्तानपुर की इकाई ने मनाया। बताना मुनासिब होगा कि संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ की बैठक में कहा गया कि जो भी हमारे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य को चंडीगढ़ के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस द्वारा गोली मारी गई है जिसमें हमारा किसान भाई शहीद हो गया है। उस परिवार को केंद्र सरकार एक करोड़ का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। इसको लेकर आज किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह व शारदा प्रसाद पांडेय की अगुवाई में भारी संख्या में पहुंचे । किसानों ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा, और मांग किया कि चंडीगढ़ के खनौरी में पुलिस की गोली से शाहिद को केंद्र सरकार अविलंब मुआवजा दे। इस अवसर पर हृदय राम वर्मा, शकील अहमद, अवधेश सिंह, राज बहादुर, यादव हरिश्चंद्र अशोक ने हरीश तिवारी अभिषेक सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस, अपरबल सिंह मौजूद रहे।

- Advertisement -

इसौली विधानसभा क्षेत्र को मिली तीन नई सड़कों की सौगात

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.