- Advertisement -

सुल्तानपुर- सचिव जिला वालीबाल संघ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।

0 103

जिला वालीबाल संघ सुल्तानपुर के संरक्षक सम्मानित विधान परिषद सदस्य माननीय शैलेंद्र प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में पंत स्टेडियम सुल्तानपुर में आज दिनांक 8 अगस्त 2024 को शाम 5:00 बजे वेद प्रकाश उपाध्याय और चैंपियन राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं सचिव जिला वालीबाल संघ जिला ओलंपिक संघ के निधन के पश्चात एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस सभा में जनपद सुल्तानपुर के खिलाड़ी खेल प्रेमी और विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए विधान परिषद सदस्य माननीय शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की खेल जगत में वेद प्रकाश उपाध्याय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। चैंपियन का आकस्मिक निधन सुल्तानपुर खेल जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित रामचंद्र मिश्र ने कहा की खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति वेद प्रकाश जी का जो समर्पण था उसको बुलाया नहीं जा सकता। पंत स्टेडियम के नव निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वरिष्ठ खिलाड़ी रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि वेद प्रकाश जी एक उच्च कोटि के खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। जिला वालीबाल संघ के उप सचिव और श्रद्धांजलि सभा के संयोजक राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज दुबे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की सुल्तानपुर वॉलीबॉल खेल जगत में वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, उनका पूरा जीवन खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित था। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी वरुण मिश्रा, अजय लीडर, गांधी सिंह, दीपक श्रीवास्तव एडवोकेट राकेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह, डॉ रवींद्र शुक्ला, रामकुमार मिश्र राशिद खान मोईद अहमद, बॉक्सर विजय यादव युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वॉलीबॉल खिलाड़ी जीशान अहमद करन सिंह मंटू शादाब खान, निक्की शेखू नवनीत वीर कुमार आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला वालीबाल संघ के प्रवक्ता डॉक्टर अब्दुल हमीद ने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन का पूरा जीवन सुल्तानपुर के खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित था, उनका एकाएक इस दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.