- Advertisement -

सुलतानपुर न्यूज़ :- मंत्री नन्दी ने हरियाणा पीसीएस (जे) में 14वीं रैंक प्राप्त कर जज बनने वाली समृद्धि प्रताप सिंह को किया सम्मानित।

1

मंत्री नन्दी ने हरियाणा पीसीएस (जे) में 14वीं रैंक प्राप्त कर जज बनने वाली समृद्धि प्रताप सिंह को किया सम्मानित , Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

25 हजार रूपए दिया नगद

- Advertisement -

शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को जनपद सुल्तानपुर के दुबेपुर बिकना गांव निवासी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राजेंद्र बहादुर सिंह व बेसिक शिक्षा विभाग अमेठी में शिक्षिका श्रीमती सुधा सिंह की पुत्री सुश्री समृद्धि प्रताप सिंह को हरियाणा पीसीएस (जे) में 14वीं रैंक प्राप्त कर जज बनने पर उनके घर जाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री ने समृद्धि प्रताप सिंह को बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ ही 25 हजार रूपए नगद देकर सम्मानित किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि भरोसा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा के माध्यम से आम जनमानस तक न्याय को प्रभावी तरीके से पहुंचाएंगी। मंत्री नन्दी ने कहा कि घर की, परिवार की और समाज ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियां जब आगे बढ़ती हैं, नाम कमाती हैं तो हर किसी को उन पर नाज होता है। मंत्री नन्दी ने समृद्धि प्रताप सिंह के घर पर पौैधरोपण किया। इस दौरान परिवार के लोगों ने मंत्री नन्दी का स्वागत किया।

सुलतानपुर न्यूज़ :- योगी सरकार में गुंडों और अराजक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं हैः नन्दी

Comments are closed.