- Advertisement -

सुल्तानपुर में थाने से फरियादियों का मोहभंग: फरियादी सीधे पहुँच रहे एसपी के पास।

18


       

- Advertisement -


सुल्तानपुर में दो ताजा मामलों में पीड़ित अपनी फरियाद लेकर थाने की बजाय सीधे एसपी के पास पहुंचे। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि अवैध रूप से उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जबकि दूसरे मामले में एक परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत नहीं सुन रही है और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

  • सुल्तानपुर पुलिस
  • एसपी कार्यालय
  • फरियादी
  • जमीन विवाद
  • पुलिस शिकायत
  • न्याय की गुहार
  • थाने से मोहभंग
  • पीड़ितों की आवाज
  • सुल्तानपुर खबर
  • उत्तर प्रदेश पुलिस
  • [ ग्राम पंचायत भरसड़ा में बिना कार्य कराए 3.53 लाख का भुगतान,ग्राम प्रधान के अधिकार सीज जिला पंचायत राज अधिकारी की भूमिका हुई संदिग्ध, बिना स्वीकृत कैसे निकल गई धनराशि

सुल्तानपुर। धनपतगंज विकास खंड की भरसड़ा ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग कार्य कराए बिना ही लाखों रुपये के भुगतान का मामला सामने आया है। इस घोटाले में ग्राम प्रधान शिवगोपाल यादव और पंचायत सचिव राजेश त्यागी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। वहीं पंचायत सचिव पर कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है।
जानकारी के अनुसार,ग्राम पंचायत में पक्की सड़क से राम करन के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना था। लेकिन यह कार्य कराए बिना ही 17 फरवरी को 3.53 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस अनियमितता की सूचना मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल 20 फरवरी को मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जांच में यह पाया गया कि निर्माण सामग्री तो मौजूद थी और कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन भुगतान पहले ही कर दिया गया था।जांच में यह भी सामने आया कि न तो कार्य की पूर्व स्वीकृति ली गई थी और न ही मापी कराई गई थी। डीपीआरओ ने दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन जवाब और साक्ष्यों में मेल नहीं मिलने पर उन्होंने डीएम को कार्रवाई की संस्तुति भेजी।डीएम कुमार हर्ष ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सचिव पर कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र भेजा गया है।


[ सुल्तानपुर ब्रेकिंग—विकास भवन गेट पर लगे विकास विभाग के भ्रष्ट अधिकारी मुर्दाबाद के नारे। दुबेपुर ब्लॉक के निगोलिया ग्राम पंचायत अंतर्गत मनोज कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने का उठाया गया मुद्दा। मुख्य गेट पर प्रदर्शनकारी के नारेबाजी की बीच आवागमन करीब 20 मिनट तक रहा प्रभावित। विकास विभाग के अधिकारियों पर लगाए गए संरक्षण देने के आरोप। सरकारी भ्रष्टाचार को दूर करने की उठाई गई आवाज।


[ अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई और भगवाधारियों पर रहनुमाई : ज्ञापन

सुल्तानपुर : कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत बहमरपुर ग्राम पंचायत में आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर दर्ज मुकदमे में पुलिस अल्पसंख्यकों पर एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। भगवा पार्टी से जुड़े नेताओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है और सौरवर्धन सिंह और रणविजय सिंह खुलेआम क्षेत्र में बैनर पोस्टर लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। मोतीलाल, जवाहरलाल और दाता लाल घर पर हैं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बयान जारी कर रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्रा उर्फ मोंटी खुलेआम बीजेपी का पोस्टर लगाकर कार में घूम रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तार नहीं कर रही है। कुड़वार थानाध्यक्ष अमित मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह पर अपरोक्ष रूप से पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है। पीड़िता अफसरी बेगम ने अल्पसंख्यकों पर हो रही एक पक्षीय कार्रवाई/गिरफ्तारी रोकने की मांग पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह से की है।

- Advertisement -


[शरण नर्सिंग होम संचालक को विनियमित क्षेत्र की नोटिस

सुल्तानपुर : स्वीकृत मैप से इतर निर्माण करने पर शरण नर्सिंग होम संचालक को कारण बताओं नोटिस विनियमित क्षेत्र से जारी की गई है। नोटिस में कहा गया है कि स्वीकृत नक्शे के अनुरूप भवन निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में क्यों ना ढांचा गिराने के कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्माण ढांचा को गिराने की चेतावनी के साथ नर्सिंग होम संचालक काली श्रीवास्तव पत्नी डॉक्टर महाराज शरण को समय सीमा के भीतर जवाब देने की हिदायत दी गई है। नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की तरफ से कहा गया है कि संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर ढांचा गिराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


[सुल्तानपुर –ग्राम बबरही तहसील जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर में 15 मई 2025 को दो बच्चों (भाई – बहन) की डूब कर मृत्यु के बाद, 19 मई 2025 को उसी ग्राम में आपदा राहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों को डूबने और अन्य आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

विभागों द्वारा दी गई जानकारी:

  • राजस्व विभाग: राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आपदा के समय कैसे राहत कार्य किया जाता है और किन संसाधनों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आपदा के समय प्रशासन की भूमिका और कैसे मदद प्राप्त की जा सकती है, इसके बारे में भी बताया।
  • चिकित्सा विभाग: चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने डूबने और अन्य आपदाओं में प्राथमिक उपचार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों को घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार देने के तरीकों के बारे में भी सिखाया।
  • पंचायत राज विभाग: पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैसे ग्राम पंचायत आपदा के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को आपदा के समय पंचायत की जिम्मेदारियों और कैसे पंचायत आपदा प्रबंधन में योगदान कर सकती है, इसके बारे में भी बताया।

जागरूकता संदेश:

  • आपदा के समय शांत रहना और प्रशासन की मदद लेना महत्वपूर्ण है।
  • डूबने के खतरे से बचने के लिए नदियों और तालाबों के पास सावधानी बरतनी चाहिए।
  • आपदा के समय प्राथमिक उपचार की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
  • ग्राम पंचायत आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस आपदा राहत चौपाल के आयोजन से ग्रामीणों को आपदा के समय कैसे बचाव किया जा सकता है और प्रशासन की मदद कैसे ली जा सकती है, इसके बारे में जानकारी मिली। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार जयसिंहपुर, अधीक्षक CHC जयसिंहपुर, ADO पंचायत जयसिंहपुर, ग्राम प्रधान तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे।


[ चकबन्दी वादों के निस्तारण में घोर लापरवाही बरतने पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी (न्यायिक) के विरूद्ध जारी की गयी प्रतिकूल प्रविष्टि।

      सुलतानपुर 20 मई/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में चकबन्दी वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान चकबन्दी वादों के निस्तारण की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में श्री अरविन्द द्विवेदी जो बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी (न्यायिक) के पद पर विगत दिनांक 24.12.2024 से तैनात है। इनके द्वारा माह अप्रैल, 2025 में 200 अपील प्रति माह मानक के सापेक्ष मात्र 42 अपीलों का निस्तारण किया गया है, जो मानक के सापेक्ष अत्यधिक कम है। इनके पास न्यायिक कार्य के अतिरिक्ति अन्य कोई दायित्व भी नहीं है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मानक के अनुरूप वादों का निस्तारण न करने तथा कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के दृष्टिगत श्री अरविन्द द्विवेदी ( बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी न्यायिक) को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। इस प्रकार इनके विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी गयी है।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Comments are closed.