- Advertisement -
अपने छोटे से ज्ञानरथ पर दशकों से सुलतानपुर शहर में सनातन की विरासत और संस्कृति हैं संजोए, आइये जाने।
यह व्यक्ति सुल्तानपुर शहर में एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व है, जो अपने छोटे से रथ पर सनातन विरासत और संस्कृति को सजो कर चल रहे हैं। वह धर्मिक कर्मकांड वस्तुओं को उचित मूल्यों पर बेच कर सनातन समाज की सेवा कर रहे हैं। उनकी पहचान शहर की हर सड़क और गली में है, और लोग उन्हें उनके काम के लिए जानते हैं और सम्मान करते हैं।
- Advertisement -
उनकी विशेषताएं:
- सनातन विरासत और संस्कृति को सजो कर चलना
- धर्मिक कर्मकांड वस्तुओं को उचित मूल्यों पर बेचना
- सनातन समाज की सेवा करना
- शहर की हर सड़क और गली में पहचान बनाना
उनकी कहानी:
वह कई दशकों से इस कार्य को कर रहे हैं और उनकी कहानी शहर के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण लोग उन्हें सम्मान करते हैं।
सुल्तानपुर का सनातनी व्यक्तित्व
पंडित प्रदीप कुमार तिवारी। ब्लॉक कुड़वार के ग्राम बहलोलपुर के निवासी (पैतृक निवास)
सुल्तानपुर में एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कई दशकों से शहर में अपने छोटे से ज्ञानरथ पर सनातन विरासत और संस्कृति को सजो कर चल रहे हैं। वह धर्मिक कर्मकांड वस्तुओं को उचित मूल्यों पर बेच कर सनातन समाज की सेवा कर रहे हैं।
उनकी कहानी
वह लगभग 30 सालों से इस कार्य को कर रहे हैं और शहर की हर सड़क और गली में उनकी पहचान है। लेकिन जनप्रतिनिधियों से उनकी खासी नाराजगी है, क्योंकि चुनाव के दौरान वादे करने के बावजूद उनके रथ को बड़ा या नया नहीं किया गया।
उनकी नाराजगी
- Advertisement -
उन्होंने बताया कि जब भी चुनाव आता है, प्रत्याशी उनसे मुलाकात करते हैं और वादे करते हैं कि जीतने के बाद उनके रथ को नया या बड़ा कर दिया जाएगा। लेकिन जीतने के बाद कोई भी उनके वादे को पूरा नहीं करता है।
मुलाकात
अब हम उनके साथ एक मुलाकात कराएंगे और उनका पूरा परिचय जानेंगे देखे पूरा इंटरब्यू।
देखे जनपद की तमाम अपडेट्स।
[सुल्तानपुर
सुल्तानपुर में सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह का बरेली हुआ तबादला। मथुरा की उप जिलाधिकारी प्रीति जैन भेजी गई सुल्तानपुर।
[सुल्तानपुर ब्रेकिंग
दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता। पहली कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की छात्रा, दूसरी धम्मौर थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय बेटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल। पड़ताल के लिए टीमें गठित, खोजबीन शुरू। धम्मौर थाना अध्यक्ष अंजू मिश्रा बोली, मुकदमा दर्ज कर की जा रही लापता छात्रा की खोजबीन।
[सुल्तानपुर ब्रेकिंग
दो जातियों के बीच सड़क निर्माण को लेकर संघर्ष, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन। दर्जन की संख्या में आए महिला और पुरुषों ने लगाया मोतिगरपुर पुलिस पर पक्षपात का आरोप। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पर जाति विशेष के लोगों को संरक्षण करने का आरोप। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के विभारपुर गांव से जुड़ा मामला। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया ज्ञापन। डीएम और एसपी से मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग। थाना अध्यक्ष मोतिगरपुर विजय कुमार सिंह बोले, सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष हुए थे आमने-सामने।
[ *डा पवनेश मिश्र ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित हो जिले का गौरव बढ़ाया, खुशी की लहर
सुलतानपुर। जिले के प्रतिष्ठित कॉलेज गनपत सहाय महाविद्यालय के प्रवक्ता एवं लक्ष्मणपुर निवासी डॉ. पवनेश मिश्र का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभचिंतकों व इष्टमित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुएबुझ्झवल भविष्य की कामना की है।
डॉ मिश्र ने बताया कि उनका चयन कानपुर के प्रसिद्ध कॉलेज क्राइस्ट चर्च कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ हां। उन्होंने बताया कि भर्ती 2023–24 की अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें उनके पर वाणिज्य विषय में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के रूप में हुआ है। यह चयन कॉलेज की आधिकारिक अधिसूचना संख्या CCCCKNP/AP/01/2023 के तहत घोषित किया गया।
ज्ञात हो कि डॉ. मिश्र लंबे समय से वाणिज्य विषय में स्थानीय गनपत सहाय डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक योगदान दे रहे हैं और छात्रों के बीच उनकी सुलझी हुई शिक्षण शैली के लिए विशेष पहचान है। उनकी इस सफलता पर जिले में हर्ष का माहौल है। वह जिले कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक रहे और लंबे समय तक प्रचार विभाग, जिला कार्यवाह के दायित्व का सफल निर्वहन किया। वर्तमान में विभाग संपर्क प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे है। इनका पारिवारिक पृष्ठिभूमि उच्चशिक्षित है। इनके पिता विद्युत विभाग में ऑफिसियल कर्मचारी रहे तथा भाइयों में सबसे बड़े भाई चिकित्सक, दूसरे सीमेंट कंपनी में क्षेत्रीय अधिकारी, तीसरे भाई व्यवसाई है। धर्मपत्नी शालिनी मिश्रा विद्याभारती के सीबीएसई के विद्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर — छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध — उत्तर भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होना उच्च शैक्षणिक योग्यता और विषयगत विशेषज्ञता का प्रतीक माना जाता है।
डॉ. मिश्रा को उनकी इस उपलब्धि पर शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। उनके चयन से सुलतानपुर जिले की शैक्षिक गरिमा में भी वृद्धि हुई है।
सत्य प्रकाश गुप्ता
[ईओ कार्य योजना बनाकर चौक घंटाघर का हटवाएं अतिक्रमण: सीडीओ
सुलतानपुर 23 जून/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। उक्त बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा शासन द्वारा कर सम्बन्धित न्याय निर्णयन हेतु व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु खण्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया/खण्ड परिवर्तन के सम्बन्ध में सभा को अवगत कराया गया। सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा सभा को राज्य कर विभाग द्वारा विभिन्न वर्षों में GST अधिनियम के अन्तर्गत पारित कर निर्धारण आदेश से सृजित मांग के सम्बन्ध में व्यापारियों द्वारा धनराशि जमा न किये जाने पर प्रमुख सचिव महोदय के निर्देश से सभी व्यापारियों को DRC-13 से सम्बन्धित नोटिस जारी करने तथा सम्बन्धित धनराशि की वसूली को बैंकों के माध्यम से व्यापारियों के खातों से पैसा राजकोष में जमा कराने के विषय में बताया गया।
बैठक में व्यापारियों द्वारा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण तथा जाम की समस्या के बारे में बताया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को कार्य योजना बनाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये। लम्भुआ क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा लम्भुआ बाजार में रोडवेज बस के ठहराव न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उ0प्र0 परिवहन नि0लि0 के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियन्ता यूपीपीसीएल, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, आबकारी निरीक्षक, परियोजना अधिकारी डूडा, पूर्ति निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक जिला पंचायत, प्रमुख बैंकों के प्रबन्धक, जिले के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी व अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
[सुल्तानपुर ब्रेकिंग–कमरे में स्विच बोर्ड दबाते समय करंट की चपेट में आया युवक। अस्पताल में भेजा गया युवक, चिकित्सक ने घोषित किया मृत। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर के निकट का मामला। मृतक की पहचान 36 वर्षीय बबलू जायसवाल के रूप में। दोस्तपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने की घटना की पुष्टि।
Comments are closed.