- Advertisement -

अलका शुक्ला ARTO Sultanpur ने चार्ज संभालते ही कहा शहर में ई रिक्शा के रूट का होगा सख्त निर्धारण ?

34

सुलतानपुर जिले में एआरटीओ प्रशासन के पद पर प्रयागराज से स्थानान्तरित होकर आई अल्का शुक्ला ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया।बताते चलें कि इससे पहले कार्यरत नंद कुमार का प्रवर्तन दल तीन में गौतमबुद्ध नगर के लिए तबादला शासन की ओर से कर दिया गया। उन्हें अयोध्या आरटीओ की ओर से सोमवार को कार्यमुक्त किया गया और उनके स्थान पर इसी पद पर प्रयागराज से स्थानान्तरित होकर आई अल्का शुक्ला ने कार्यभार संभाला।

- Advertisement -

#Alka shukla Arto
#kdnewssultanpur
#Kd news sultanpur
#Sultanpur News

इसी क्रम में प्रयागराज से एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर आए भूपेश कुमार गुप्ता ने भी सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। सोमवार को के.डी न्यूज़ से भेंटवार्ता के दौरान बातचीत करते हुए नवागत एआरटीओ अल्का शुक्ला ने बताया जनपद में प्राथमिकता के तौर पर शाशन के मंशानुरूप सड़क सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। औऱ
स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही हैं ,बिना फिटनेस और बीमा वाले वाहनों को जप्त कर कार्यवाही की जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैसे कि ई-आरसी और ई-डीएल, जिससे लोगों को अपने दस्तावेज़ों को आसानी से प्राप्त करने में मदद मिल सके। एआरटीओ शुक्ला ने आगे कहा कि फर्जी लाइसेंस  किसी भी स्थिति में न बनने पाए। इसके लिए आरटीओ कार्यालयों में पासपोर्ट कार्यालयों की तरह सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा हैं और एआरटीओ कार्यालयों में ऑनलाइन सुविधाएं बढ़ाने और तकनीक का सहारा लेने पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा इससे लोगों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और प्रक्रिया आसान होगी। स्कूली वाहनों की फिटनेस टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।जिससे लोगों को सुरक्षित यात्रा करने में मदद मिले।

Alka shukla Arto |
Kd news sultanpur |
Sultanpur News |

साथ ही देखे सुल्तानपुर जनपद की अपडेट्स।

[ सुल्तानपुर ब्रेकिंग

भाजपा सरकार में ब्राह्मणों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाने वाले भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व विधानसभा प्रभारी चिरंजीव मिश्रा उर्फ मोंटी के बयान को सपा के दिग्गज नेता/पूर्व विधायक संतोष पांडे ने किया ट्वीट। ट्विटर हैंडल पर चर्चा परिचर्चा का दौर शुरू। समाजवादी पार्टी इस बयान को बना सकती है राजनीतिक मुद्दा। पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के बूथ पर भाजपा को जीत दिलाने के बाद प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी पर दर्ज़ हुए थे ताबड़तोड़ तीन मुकदमे।


[इंजीनियर पुल के दोनों तरफ लगाएं चेतावनी बोर्ड : डीएम

- Advertisement -

       सुलतानपुर 24 जून/ जिलाधिकारी कुमार हर्ष व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से राज्य योजनान्तर्गत सूरापुर-बिजेथुआ-गुदरा- कोइरीपुर मार्ग पर गोमती नदी सेतु, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

  1. उक्त सेतु का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 द्वारा कराया जा रहा है। कुल निर्माण लागत लागत रू0 2146.38 लाख है, जिसमें सेतु भाग, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य, भूमि अधिग्रहण आदि की लागत शामिल है। पहुँच मार्ग की लम्बाई-400 मी0 है। कार्य पूर्ण करने की तिथि दिसम्बर, 2025 है।
  2. जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान अवर अभियन्ता सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि कार्य प्रगति पर है इसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।
  3. अवर अभियन्ता सेतु निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित तहसीलदार को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
  4. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त निर्माण सामग्री-सीमेंट, सरिया व बालू आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि समय-समय पर थर्ड पार्टी से प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कर नियमित रिपोर्ट से अवगत करायें।

5. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था से मौके पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि 15 दक्ष श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सेतु के दोनो साइड चेतावनी साइनेज लगाना सुनिश्चित करें तथा सेतु का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

[डीएम ने एसडीएम सदर को दिए जांच के आदेश

राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा विचाराधीन दो राजस्व मुकदमे की पैमाइश का दबाव बनाने का मामला

सुल्तानपुर : योगी सरकार में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पैसों की सेटिंग गेटिंग बनाकर कब्जा परिवर्तन करा रहे हैं। इसका जीता जागता नमूना सदर तहसील के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत रवनिया पश्चिम ग्राम पंचायत में तैनात राजस्व निरीक्षक त्रिलोकी नाथ और लेखपाल विवेक पांडेय के कारनामों से मिल रहा है। अपर आयुक्त अयोध्या मंडल के न्यायालय और (धारा 24) सीमांकन का वाद सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के बाद भी जबरन राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पैमाइश और कब्जा दखल पर आमादा है। पीड़ित विजय कुमार यादव का कहना है कि ₹2 लाख में पूरी सौदेबाजी हुई है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के जनता दर्शन में पीड़ित विजय कुमार यादव ने राजस्व निरीक्षक त्रिलोकी नाथ और लेखपाल विवेक पांडेय के कारनामों को उजागर किया। संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने कहा कि मुकदमे के निर्णय होने के पश्चात ही पैमाइश करने का निर्देश रवनिया पश्चिम के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को दिया गया है।


[ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ लगाये नारे,फूंका पुतला – “जुमलेबाज विधायक मुर्दाबाद”

सुल्तानपुर: इसौली विधानसभा सीट से विधायक मो. ताहिर खान के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ऊँचगांव लाला का पुरवा, अलीगंज बाजार के ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक के विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका और “ताहिर खान मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि तीन महीने पहले गाँव में हाई मास्क लाइट लगाने के लिए चैम्बर बनाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। उसके बाद से अब तक न तो लाइट लगाई गई और न ही कोई ठोस जवाब मिला। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी इस संबंध में जानकारी माँगी जाती है तो केवल झूठे आश्वासन दिए जाते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़–सुल्तानपुर।लम्भुआ पुलिस तीन अपहृत किशोरियों को सकुशल किया बरामद। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लम्भुआ थाना पुलिस ने एक के बाद एक तीन मामलों में अपहृत किशोरियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तीन दिन के भीतर की गई इन सफल बरामदगियों में अलग-अलग टीमों ने तत्परता दिखाते हुए तलाश निकाला। सभी मामलों में महिला कांस्टेबल अनुप्रिया सिंह की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।सफलता पर परिजनों ने जताया पुलिस का आभार।

Comments are closed.