- Advertisement -
“चुनाव आवा तब देख परे नेताजी तोहरे वादे का जनता भुलान थोड़े है”–रफ़ीक शदानी।
रफ़ीक़ शदानी की कविता में पंचायत चुनाव के दौरान नेताओं के वादों और उनकी जिम्मेदारियों पर कटाक्ष किया गया है। कविता की अंतिम पंक्ति “चुनाव आवा तब देख परे नेताजी तोहरे वादे का जनता भुलान थोड़े है” में कहा गया है कि चुनाव आने पर नेता अपने वादों की याद दिलाते हैं, लेकिन जनता उनके वादों को नहीं भूलती है।
- Advertisement -
कविता के मुख्य बिंदु:
- नेताओं के वादे और उनकी जिम्मेदारियां
- चुनाव के दौरान नेताओं की भूमिका
- जनता की अपेक्षाएं और नेताओं के प्रति उनका दृष्टिकोण
रफ़ीक़ शदानी की कविता की विशेषताएं:
- समाज को आइना दिखाने वाली कविताएं
- व्यंग्य और कटूपहास का प्रयोग
- अवधी, हिन्दी और उर्दू भाषाओं में कविता लेखन
उनकी कविताएं समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं।
साथ ही देखे जनपद सुलतानपुर की अपडेट्स खबरें।
[सुल्तानपुर ब्रेकिंग
अमानवीयता प्रताड़ना और पत्नी को बेल्ट से पीटने पर मुकदमा दर्ज। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के वैजापुर गांव से जुड़ा मामला। 2019 में धनपतगंज थाना क्षेत्र के लालू पांडेय का पुरवा मजरे जज्जौर गांव में हुई थी शादी। कोतवाल अखंड देव मिश्रा बोले, सास, ससुर, ननद के खिलाफ दर्ज किया गया दहेज उत्पीड़न का केस।
[ अमेठी,राजस्व टीम पर हमला करने वाले भूमाफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भूमाफियाओं द्वारा आरक्षित जमीन पर किऐ गये निर्माण पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर ,
आरक्षित जमीन पर भूमाफिया से बनाए थे मकान,सरिया,और टीन शेड लगाकर बेशकीमती जमीन पर चला रहा था कारखाना
भू-माफिया के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सुबह सुबह शुरू की कार्यवाही,
भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची राजस्व टीम ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान,
गौरीगंज नगर पालिका के माधोपुर और राजगढ़ में बंजर भूमि पर भू-माफिया के द्वारा अवैध तरीके से किया था कब्जा
दो दिन पूर्व जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर किया था हमला,नायब तहसीलदार और लेखपाल को आई थी चोटे
- Advertisement -
जनपद अमेठी के गौरीगंज तहसील के माधोपुर गांव का मामला
[सुल्तानपुर में चली तबादला एक्सप्रेस, 3 वर्षों से अधिक एक ही पटल पर जमे बाबुओं का हुआ तबादला.
सुल्तानपुर में एक बार फिर से जिलाधिकारी व एडीएम ई ने तबादला एक्सप्रेस चलाई. जिसमें कलेक्ट्रेट और विभिन्न तहसीलों में तीन साल से अधिक एक ही पटल पर तैनात राजस्व कर्मचारियों का तबादला एक तहसील से दूसरी तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग पटलों पर किया गया. जिसमें सबसे चर्चित मुजाहिद ईसार को कलेक्ट्रेट से नायब नाजिर बल्दीराय बनाया गया. कामता प्रसाद उपाध्याय को तहसील बल्दीराय से राजस्व सहायक के रूप में कलेक्ट्रेट में तैनात किया गया। वहीं शरद कुमार जो की पेशकार तहसीलदार लम्भुआ थे अब उनको एसडीएम लम्भुआ का अहलमद नियुक्त किया गया है। वहीं महिमा सक्सेना जो कि राजस्व अभिलेखागार में तैनात थी उनको वीडर इंग्लिश ऑफिस के रूप में तैनात किया गया। रविशंकर दुबे को वीडर इंग्लिश ऑफिस से राजस्व अभिलेखागार भेजा गया। वहीं प्रतिलिपि बाबू जयसिंहपुर के रूप में तैनात सुनील श्रीवास्तव को अहलमद एसडीम जयसिंहपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई वर्षों से अभिलेखागार में जमें कलीम अहमद को AERK कलेक्ट्रेट बनाया गया। वहीं माल बाबू कादीपुर तहसील पद पर तैनात मुमताज को ए.डब्ल्यू.बी.एन. कादीपुर बनाया गया. ट्रांसफार्मर किए गए बाबुओं को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दे दिए गए हैं.
[सुल्तानपुर—आज दिनांक 20/06/2025 को परियोजना निदेशक महोदय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सुल्तानपुर के द्वारा विकास खण्ड मुख्यालय कूरेभार में प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 व विगत वर्ष 2016-17 से 2023-24 में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवासों की समीक्षा की गई। समीक्षोपरांत निर्देशित किया गया कि अपूर्ण आवासों को शत प्रतिशत पूर्ण कराएं।
[प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क में करेंगे योगाभ्यास
सुलतानपुर।सुलतानपुर के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को रात 8.45 बजे सुलतानपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे ।वह 21 जून को प्रातः 6.30 बजे सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में आयोजित 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होंगे।भाजपा के मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 21 जून को अपने सभी 26 मण्डलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाएंगी।भाजपा नगर मण्डल, आर्ट आफ लिविंग, गायत्री परिवार एवं गोमती मित्र मंडल का संयुक्त योगाभ्यास
कार्यक्रम तिकोनिया पार्क में प्रातः 6.00 बजे आयोजित होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी समेत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा अन्य संगठनों के लोग तिकोनिया पार्क में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
[सुल्तानपुर– आज दिनांक 20.06.2025 को नवागत वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री दीपक कुमार तिवारी द्वारा कोषागार सुल्तानपुर का कार्यभार निवर्तमान मुख्य कोषाधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह से ग्रहण किया। कोषागार परिवार द्वारा दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय से शिष्टाचार भेंट की ।
[ कर्मचारियों का हुआ सम्मान,शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर दी गई सराहना
सुल्तानपुर। श्री विश्व नाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स कलान में शुक्रवार को कमर्चारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, प्राचार्यों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ.वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भइया’ मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कर्मयोगियों की निष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यही समर्पण संस्थान को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उन्होंने सभी को बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।डॉ.वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, चरित्र निर्माण और संस्था की निरंतर प्रगति के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह, सभी संस्थानों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और सम्मान का विशेष वातावरण देखने को मिला।
[ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा “बारा समाज प्रकोष्ठ” का गठन
सुल्तानपुर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजेंद्र राणा की पत्नी श्रीमती गीता राणा बारा समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
लखनऊ।
आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पार्क रोड 6, लखनऊ में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें “बारा समाज प्रकोष्ठ” का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर जी ने की।
इस अवसर पर श्रीमती गीता राणा को उत्तर प्रदेश बारा समाज प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही पूरे बारा समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता राणा ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए दो माह के भीतर पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करेंगी।
डॉ. अरविंद राजभर जी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, भागीदारी और समता के मूल मंत्र पर काम कर रही है और प्रत्येक समाज को प्रतिनिधित्व देकर सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी श्री पतिराम राजभर जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पीयूष मिश्रा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मंच, श्री हेमंत सिंह जी, प्रदेश महासचिव पूर्वांचल, श्री रविकांत प्रजापति जी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, श्री खुर्शीद आलम जी, जिला अध्यक्ष-सुल्तानपुर श्री विनीत सिंह जी, श्री संतोष राणा जी. श्री पंकज जी, श्री ऐजाज अहमद जी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
Piyush michra (पीयूष मिश्रा) राष्ट्रीय प्रवक्ता सुहेलदेव भास्तीय समाज पार्टी
Comments are closed.