- Advertisement -
Sultanpur news :- कूरेभार ब्लॉक परिसर में कूड़े के ढेर में मिली सरकारी दवाइयां, डॉक्टर ने कहा मेरे अस्पताल की नही है यह दवाई,देर रात सुल्तानपुर पहुंचे डीजीपी,फतेपुर गांव में बड़ी चोरी*देखे जनपद की अपडेट्स।
कूड़े में मिली सरकारी दवाइयां,अधीक्षक ने कहा हमारे अस्पताल की नही है यह दवा।

- Advertisement -
सुल्तानपुर। मुफ्त में मरीज को दी जाने वाली सरकारी दवाइयां कूड़े में फ़ेंकी जा रही हैं। कूरेभार ब्लॉक परिसर के एक कोने में बड़ी मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।इस मामले पर सीएचसी अधीक्षक कूरेभारसे जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि यह दवाइयां उनके अस्पताल की नहीं है। किसी ने मेरे खिलाफ साजिश रचते हुए यह सरकारी दवाइयां फ़ेंकी है। दवाइयां को रखवा दिया गया है। इसकी जांच के लिए उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है।
सुल्तानपुर ब्रेकिंग*–देर रात सुल्तानपुर पहुंचे डीजीपी उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण। एसपी कुंवर अनुपम सिंह एवं डीएम कुमार हर्ष से कानून व्यवस्था पर ली जानकारी। कहा, अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालेरेंस की नीति के तहत संगठित अपराध,माफियाओं व असमाजिक तत्वों पर की जाए कठोर कार्यवाही।
[ *देहात कोतवाली के फतेपुर गांव में बड़ी चोरी*
सुल्तानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के फतेपुर गांव में चोरों ने एक लेखपाल के घर को निशाना बनाया। दरवाजों की कुंडी तोड़कर आलमारी और बक्सों में
रखे करीब 50000 की नकदी समेत लाखों के गहने चोरों ने पार कर दिए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
[ आपातकाल की बरसी मनाने सुल्तानपुर पहुंचे यूपी के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल
- Advertisement -
भाजपाई अमले ने किया स्वागत।
[ *राष्ट्रीय आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर गोष्ठी, लघु फिल्म, प्रदर्शनी व लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित।*
सुलतानपुर 25 जून/ राष्ट्रीय आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर *”आपातकाल दिवस”* कार्यक्रम के अन्तर्गत गोष्ठी, लघु फिल्म, प्रदर्शनी व लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विचार गोष्ठी के तहत आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव और लोकतंत्र की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंच का संचालन कर रहे डीसी एनआरएलएम द्वारा आपातकाल पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात आपातकाल पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना। उक्त फिल्म के माध्यम से उस कालखंड की चुनौतियों और उससे मिले सबक को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित सम्मानित लोकतंत्र सेनानी- श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह, श्री राम कुमार सिंह, श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीडी (डीआरडीए), डी.सी. एन.आर.एल.एम., डीडीओ/डीसी मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। लोकतंत्र सेनानियों द्वारा आपातकाल के अनुभव को साझा किया गया।
तत्पश्चात आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसमें उस समय की प्रमुख घटनाओं, समाचारों और दस्तावेजों को चित्रात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। सभी उपस्थित जनों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे एक जागरूकता व प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों, लोकतंत्र सेनानियों, कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
———————————–

*प्रेस नोट निलम्बन*
*दिनांक 25.06.2025*
*अवगत कराना है कि आज दि0- 25.06.2025 को अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर निम्नांकित पुलिसकर्मियों 1.उ0नि0ना0पु0 संतोष पाल सिंह तथा 2. मु0आ0ना0पु0 अभिषेक मिश्रा को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है ।*
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद सुलतानपुर*
Comments are closed.