- Advertisement -

Sultanpur News :-ई रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत। सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में लगी लंबी कतार।स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन।

14

सुल्तानपुर ब्रेकिंग

ई रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत। सब्जी लेकर घर जाते समय सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के निकट हुआ हादसा। मृतक की पहचान बेलसौना गांव निवासी बाबूराम वर्मा के रूप में। शिवगढ़ थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए। बीते शाम सड़क पार करते समय ई रिक्शा की टक्कर से हुआ था हादसा।

- Advertisement -


[सुल्तानपुर ब्रेकिंग–सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में लगी लंबी कतार। सुल्तानपुर जिले के प्रमुख जनवारीनाथ धाम लंभुआ, शहर के रामलीला मंदिर, सीताकुंड घाट, धम्मौर के भुवसननाथ समेत विभिन्न मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। पुलिस प्रशासन अलर्ट, मंदिरों में पुरुषों से अधिक महिलाओं की तादाद।


[ सुल्तानपुर ब्रेकिंग–प्राथमिक विद्यालय संबद्धीकरण के विरोध में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

- Advertisement -

बैनर पोस्टर लेकर छात्र-छात्राओं ने शासनादेश के खिलाफ बुलंद की आवाज। बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यालयों के संबद्ध किए जाने का किया गया विरोध। जिला प्रशासन को फेडरेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया ज्ञापन। कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने छात्र-छात्राओं ने की नारेबाजी।

देखे AWADHI TAK चैनल पर

Panchayat elections UP:पंचायत चुनाव का बिगुल बजा,14 अगस्त से विस्तृत कार्यक्रम जारी। देखे रिपोर्ट।

Comments are closed.