- Advertisement -

सुलतानपुर-पर्यावरण प्रदूषण रोकने के सम्बन्ध में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई आयोजित

0 248

* पर्यावरण प्रदूषण रोकने के सम्बन्ध में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई आयोजित।*

- Advertisement -

सुलतानपुर 20 फरवरी/ मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आज सायंकाल आयोजित की गयी, जिसमें पर्यावरण प्रदूषण रोकने के उपायों तथा प्लास्टिक का प्रयोग पर पूर्णतयः रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श किये गये।
मुख्य विकास अधिकारी श्री मिश्र ने बैठक में कहा कि शासन द्वारा दिये दिशा निर्देश के अनुपालन में जनपद के किसानों को जागरूक किया जायेय कि खेतो में पराली व कृषि अपशिष्ट को कदापि न जलायें। इससे वायु प्रदूषण होता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाईयों को सचेत किया जाये कि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्लास्टिक, औद्योगिक एवं अन्य वेस्ट के डम्पिंग स्थलों को चिन्हित कर उसको जलाने से रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने ई-वेस्ट सिस्टम से नगर पालिका परिषद द्वारा चिन्हित स्थानों पर टोनर, ट्राफी, पेपर-काजग, वेस्टेज कम्प्यूटर एवं अन्य सामानों को जलाये जाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने जनपद के सभी नर्सिंग होमों को बायोमेडिकल डिस्पोजल पर पैनी नजर रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केरोसिन का प्रयोग किये जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा नदियों में औद्योगिक उत्प्रवाह एवं सीवेज निस्तारण से उत्पन्न प्रदूषण रोकथाम की कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाये। इसी प्रकार ट्रैफिक कन्जेशन की समस्या के निराकर हेतु कार्य योजना तैयार की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण परियोजना स्थल पर जल छिड़काव निर्माण परियोजनाओं से रोड कंस्ट्रक्शन के मानकों की प्राप्ति भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलेशन वेस्ट की रिसाईकिलिंग की वर्तमान व्यवस्था एवं प्रबन्धन सुनिश्चत किये जायें। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल ने करते हुए शासन से प्राप्त पर्यावरण, वन एवं जल वायु परिवर्तन अनुभाग-7 के पत्र के सन्दर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) शिवराज, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राम आसरे, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———————————————–
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.