- Advertisement -
सुल्तानपुर-लॉकडाउन में अनवरत जारी है पलक सिंह का अभियान
सुल्तानपुर-लॉकडाउन में अनवरत जारी है पलक सिंह का अभियान
शुक्रवार को करीब 7000 मास्क,750 शीशी सेनेटाइजर और 600 साबुन का हुआ वितरण
- Advertisement -
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी बी एन त्रिपाठी को मास्क,सेनेटाइजर के साथ साथ 1000 ग्लब्स भी सौंपा
- Advertisement -
PWD विभाग, सभासद डॉ संतोष सिंह, संजय कप्तान,पूर्व सभासद शरद तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं समेत दर्जनों लोगों को पलक सिंह ने किया वितरण
वितरण के बाद गरीबों और जरुरतमंदों तक पहुंचाने की अपील
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह की बेटी हैं पलक
लॉकडाउन के 24वें दिन भी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व केदार नाथ सिंह की पोती और भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की बेटी पलक का अभियान लगातार जारी है। दूसरे लॉकडाउन के अंत तक लोगों की मदद का संकल्प ले चुकी पलक ने आज शुक्रवार को करीब 7000 मास्क, 750 शीशी सेनेटाइजर, 600 साबुन और स्वास्थ्यकर्मियों के लिये 1000 ग्लब्स डोनेट किया। इसके पहले आज सुबह अपने आवास पर पलक ने विनोद सिंह के सहयोगी राजेश पांडेय के साथ इसकी शुरुआत की। करीब दर्जन भर लोगों को उन्होंने आवास पर ही मास्क, सेनेटाइजर और साबुन सौंप उनसे गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की। इसके बाद वे राजेश के साथ *लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड कार्यालय पहुंची जहां सहायक अभियंता एस के सिंह को मास्क और सेनेटाइजर सौंपा*। यहां से निकलने के बाद वे *मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी बी एन त्रिपाठी के पास पहुंच कर 1000 ग्लब्स, मास्क और सेनेटाइजर दिया, ताकि इस कोविड 19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिये स्वास्थ्यकर्मियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े*। इस दौरान जिला पुरुष अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ बी बी सिंह भी मौजूद रहे।
इसके अलावा *हथियानाला के सभासद डॉ संतोष सिंह को देने के बाद विवेक नगर चौराहे पहुंचे,जहां विवेक नगर की सभासद आशा रानी श्रीवास्तव के पति एवं पूर्व सभासद संजय कप्तान,पूर्व सभासद शरद तिवारी, समेत दर्जन भर लोगों को मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया*।जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता इंद्र देव मिश्रा, भाजपा के सेक्टर संयोजक शिवमूर्ति पांडेय,नगर कार्य समिति की ऊषा मिश्रा,नगर मंत्री राहुल मिश्रा एवं विभा श्रीवास्तव, मुकेश टंडन,दीपक श्रीवास्तव,विशाल मिश्रा,रत्नेश पांडेय,संतोष पांडेय,सुशील सिंह शामिल रहे। इसके अलावा *निराला नगर के सभासद सुधीर तिवारी को मास्क, साबुन और सेनेटाइजर सौंपकर जरूरतमंदों को मदद करने की अपील की गई*। इसके साथ साथ मगरावा के पप्पू सिंह, भीखमपुर के राहुल पांडेय, कादीपुर के सर्वेश सिंह, रामनगर कोट के रामप्रकाश सिंह, जयसिंहपुर के रत्नेश तिवारी,महमूदपुर के उत्तम सिंह को मास्क सेनेटाइजर और जरूरतमंदों के लिये साबुन सौंपा।
*वही कादीपुर से आये भाजपा नेता मोहित सिंह को पलक ने गरीबों में वितरण के लिये घरेलू समान, मास्क,सेनेटाइजर और साबुन के साथ साथ विजेथुआ महावीरन में बंदरों को खाने के लिये चना भी सौंपा*।
कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाक के लिये इन सभी आवश्यक सामानों को वितरित करने के बाद पलक से सभी ये केवल एक ही अपील की, कि जरूरतमंदों और गरीबो तक ये समान अवश्य पहुंचाये ताकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस उद्देश्य के लिये लॉकडाउन किया है उसे अवश्य पूरा किया जा सके। उन्होंने साफ कहा कि इस मुसीबत के समय मैं और मेरा पूरा परिवार तन मन धन से गरीबों और जरूरतमंदों के साथ हैं और हमेशा मदद के लिये तैयार हैं।