सुलतानपुर-PM CM के आह्वाहन पर बीते 27 मार्च से जिले भर में पूर्व मंत्री द्वारा मास्क सेनेटाइजर, साबुन और ग्लब्स जरूरतमंदों जा रहा है पहुँचाया
सुल्तानपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश पर अनवरत जारी है भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह का अभियान
सभासद,ग्राम प्रधान,भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्षो समेत दर्जनों लोगों को उपलब्ध कराया गया मास्क सेनेटाइजर और साबुन
पीएम मोदी और सीएम योगी के आह्वाहन पर बीते 27 मार्च से जिले भर में मास्क सेनेटाइजर, साबुन और ग्लब्स उपलब्ध करवा रहे हैं पूर्व मंत्री विनोद सिंह
बेटी पलक सिंह और सहयोगी राजेश पांडेय जरिये लॉक डाउन के 39वें दिन भी जारी रहा लोगों की मदद का अभियान
करीब 4500 मास्क,500 शीशी सेनेटाइजर,200 साबुन और 200 ग्लब्स गरीबों,असहायों और जरूरतमंदों के लिये कराया गया उपलब्ध
बीते 25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन का आज 39वां दिन है। इसकी शुरुवात में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी ने भाजपा नेताओं समेत तमाम सामर्थ्यवान लोगों से गरीबों असहायों और जरूरतमंदों की मदद का आह्वाहन किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मदद के निर्देश दिये थे। जिसको लेकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सेवाभाव लगातार जारी है।
इसी कड़ी में आज विनोद सिंह के सहयोगी द्वारा सभासद मंगरु प्रजापति, सभासद पति पवन सोनकर,इमलियाखुर्द प्रधान अमर बहादुर यादव, वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव, ऊँचहरा के बलदेव सिंह, हनुमानगंज के मदनलाल गुप्ता,सर्वेश बरनवाल, दीपक सोनी,भाजपा के जिला प्रतिनिधि डॉ अमरनाथ सोनी, भाजपा के भदैयाँ मण्डल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक रामचंद्र दुबे, कुछमुछ के सेक्टर संयोजक बृजनाथ जायसवाल, भटपुरा के सेक्टर संयोजक महेश शर्मा, कुछमुंछ के अवधेश दुबे, करोमी के राम मिलन पाल, माधवपुर के सतीश पाठक, बरूई के हरीशचंद्र निषाद, अहिरौली के अगम जीत यादव, भाजपा मंडल महामंत्री कपिल निषाद, भाजपा सेक्टर संयोजक आनंद निषाद, सभासद एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण मिश्रा, घासीगंज सभासद संदीप गुप्ता, और दरियापुर सभासद राजदेव शुक्ला उर्फ बेनू सहित दर्जनों लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और ग्लब्स उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान विनोद सिंह के सहयोगियों द्वारा लोगों से अपील की गई कि ये सामान गरीबों,असहायों और जरूरतमंदों को अवश्य पहुंचाया जाय। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। विनोद सिंह ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस को हराना है तो हमें घरों में रहना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना है। अगर बहुत जरूरी होने पर घर से निकलना पड़े तो मुंह ढककर ही निकलें और कोविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी किये गए निर्देशों पालन करें।