- Advertisement -

सुलतानपुर-लॉक डाउन में जरूरतमंदों को क्या है मिलने वाला,अभी तक कितनों पर हुई कार्यवाही, जानकारी के लिए जारी किया गया है मो.नम्बर

0 113

प्रेस विज्ञप्ति

      सुलतानपुर 03 मई/अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश लाॅक डाउन है। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद के अन्त्योदय मनरेगा मजदूरों/श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू प्रकृति के श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं अन्त्योदय/बी0पी0एल0 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जनपद सुलतानपुर में 03 मई तक श्रम विभाग में पंजीकृत कुल 6171 श्रमिकों में से 6108 व्यक्तियों को 61.08 लाख रू0, शहर में घुमन्तू प्रकृति का कार्य करने वाले 6861 श्रमिकों को 68.61 लाख रू0, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके भरण-पोषण की कोई सुविधा नहीं है, का चिन्हीकरण करके कुल 11048 व्यक्तियों को 110.48 लाख रू0 की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से वितरित करायी गयी। जनपद के समस्त नागरिकों को राशन/ सब्जी/दूध आदि का डोर-टू-डोर डिलीवरी सुचारू रूप से कराया जा रहा है।
     मेडिकल क्वांरटाइन में रखे गये 493 व्यक्तियों में से 387 व्यक्तियों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 101 व्यक्ति शेष है। ग्रामीण क्षेत्रों में 28030 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्र में 709 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जनपद में विभिन्न स्थलों पर कुल 87 आश्रय स्थल (शेल्टर होम) बनाये गये है, जिसमें  चिकित्सीय/शौंचालय/बिस्तर/सैनिटाइजर/साबुन/भोजन/साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमें अब तक 782 व्यक्तियों को आश्रय स्थल में रखा गया था, जिसमें से 454 व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मुक्त किया जा चुका है, 328 व्यक्ति अभी भी आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन है। 
      मुख्यमंत्री  के निर्देशानुसार जनपद में कुल 127 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमें आज तक कुल 502028 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियों के मध्य किया गया है। जनपद में कोई भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में पका भोजन/ सूखा राशन से वंचित नहीं है। जनपद में कुल 447029 राशन कार्ड धारकों में से 415696 कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित किया गया है। निःशुल्क श्रेणी के कार्ड धारकों की (अन्त्योदय की संख्या सहित) कुल संख्या 257590 के सापेक्ष 146209 राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित करा दिया गया है। 

शासन की मंशानुसार जनपद में लाॅक डाउन प्रभावी रूप से लागू कराया जा रहा है तथा लाॅक डाउन का पालन न करने वाले 331 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 करायी गयी है, 118 वाहन सीज किये गये हैं तथा 729 यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 124 एफ0आई0आर0 तथा अब तक 332 गिरफ्तारी की गयी है। जनपद सुलतानपुर में कोरोना वायरस की जाॅच हेतु अब तक कुल 555 नमूना लिया गया, जिसमें से 537 नमूना की जाॅच प्राप्त हुई। 18 नमूनों की जाॅच रिपोर्ट आना शेष है।

प्रेस विज्ञप्ति

- Advertisement -

- Advertisement -

सुलतानपुर 03 मई/ कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार, गृह मंत्रालय की गाइड-लाइन्स एवं अन्य पत्रों में दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि लाॅक डाउन अवधि में अवरूद्ध प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों के आवागमन/संचालन के निराकरण के सम्बन्ध में उ0प्र0 राज्य से गृह विभाग को नोडल विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, गृह उ0प्र0 शासन अवनीश कुमार अवस्थी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दूरभाष एवं मोबाइल नं0-2226091, 2226092, 2238291, 9454405001 है तथा ई-मेल आईडी [email protected] है, जिस पर अवरूद्ध प्रवासी सम्पर्क कर सकते हैं।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.