- Advertisement -

अमेठी-जिले में जगह जगह पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

0 291

स्थान-यूपी/अमेठी
रिपोर्ट-चंदन दुबे
तारीख-05/06/2020

- Advertisement -

एंकर-पूरे जिले में जगह जगह विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाकर मनाया गया जिससे पर्यावरण शुद्ध रह सके।इसी क्रम में अमेठी जिले में सपा नेत्री जिले की महिला मोर्चा की महासचिव गुंजन सिंह और भाजपा मोर्चा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह ने पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर कंचन सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवसके मौके पर कहा कि प्रकृति से बढ़कर कोई विज्ञान नही है अगर प्रकृति को स्वच्छ रखना है तो हर मनुष्य का कर्तव्य बनता है कि प्रत्येक परिवार से एक पेंड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस को त्योहार की तरह मनाए।सपा नेत्री महिला मोर्चा की महासचिव गुंजन सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमने एक पेड़ लगाया और मैं लोगो से अपील करती हूं कि सब एक एक पेड़ लगाए।हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करोड़ो पेड़ लगाकर पर्यावरण प्रदूषण से बचाया और पूरे प्रदेश को हरा भरा करने का कार्य किया और मौजूदा सरकार ने एक भी पेड़ नही लगाए और प्रदूषण फैलाने का कार्य किया है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.