- Advertisement -

सुलतानपुर-जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लाखों को क्वारंटाइन में गया है रखा

0 229

प्रेस विज्ञप्ति

ग्रामीण क्षेत्रों में 111527 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्र में 1538 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है,

- Advertisement -

- Advertisement -

      सुलतानपुर 13 जून/अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। इस दौरान  मुख्यमंत्री  के निर्देशानुसार जनपद के अन्त्योदय मनरेगा मजदूरों/श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू प्रकृति के श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं अन्त्योदय/बी0पी0एल0 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जनपद सुलतानपुर में 13 जून, 2020 तक श्रम विभाग में पंजीकृत कुल 6171 श्रमिकों में से 6161 व्यक्तियों को 61.61 लाख रू0, शहर में घुमन्तू प्रकृति का कार्य करने वाले 7455 श्रमिकों को 74.55 लाख रू0, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके भरण-पोषण की कोई सुविधा नहीं है, का चिन्हीकरण करके कुल 12100 व्यक्तियों को 121.00 लाख रू0 की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से वितरित करायी गयी।


     मेडिकल क्वांरटाइन में रखे गये 1530 व्यक्तियों में से 1493 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 37 व्यक्ति शेष है। ग्रामीण क्षेत्रों में 111527 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्र में 1538 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है, जिसमें से क्रमशः 314706 व 302 व्यक्ति निगरानी में हैं। जनपद में विभिन्न स्थलों पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम) बनाये गये है, जिसमें चिकित्सीय/शौंचालय/ बिस्तर/ सैनिटाइजर/साबुन /भोजन/साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमें अब तक 2660 व्यक्तियों को आश्रय स्थल में रखा गया था, जिसमें से 2631 व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मुक्त किया जा चुका है, 39 व्यक्ति अभी भी आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन है तथा 01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदों से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये, जिन्हें स्क्रीनिंग के पश्चात उनको होम क्वारंटाइन किया गया है। उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिकों को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में होम क्वारंटीन किये गये। सभी व्यक्ति निगरानी में हैं। नगरीय क्षेत्रों में कुल 56 वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 986 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियों की निगरानी करायी जा रही है। 

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में कुल 01 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमें आज तक सरकारी कुल 731282 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियों के मध्य किया गया है। जनपद में कोई भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में पका भोजन/ सूखा राशन से वंचित नहीं है। जनपद में कुल 38484 राशन कार्ड धारकों में से 420703 कार्ड धारकों को तथा निःशुल्क श्रेणी के कुल राशन कार्ड 257590 में 153134 कार्ड धारकों खाद्यान्न वितरित किया गया है।
शासन की मंशानुसार जनपद में लॉक डाउन 04 पालन कराया जा रहा है। जनपद में कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेण्ट जोन बनाया गया है तथा कोई भी हाटस्पाट के रूप में चिन्हित नहीं हैं। अब तक लॉक डाउन का पालन न करने वाले 651 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 करायी गयी है, 194 वाहन सीज किये गये हैं तथा 2095 यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 361 एफ0आई0आर0 तथा अब तक 1027 गिरफ्तारी की गयी है।

जनपद सुलतानपुर में कोरोना वायरस की जॉच हेतु अब तक कुल 3081 नमूना लिया गया, जिसमें से 2772 नमूना की जॉच प्राप्त हुई। 309 नमूनों की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 112 है, जिसमें से 77 मरीज ठीक हो गये तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 34 मरीज का इलाज चल रहा है।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.