- Advertisement -

अमेठी-पद्मश्री उषा किरण खान ने बताया कि ज्ञान की चाभी है मीडिया और फिल्म

0 219

यूपी/अमेठी-पद्मश्री उषा किरण खान ने बताया कि ज्ञान की चाभी है मीडिया और फिल्म

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

- Advertisement -

हम समाज को जैसा दे रहे हैं वैसा ही समाज हमें प्राप्त होगा।मीडिया और साहित्य का सम्बन्ध इतना घनिष्ठ है कि दोनो एक दूसरे से प्रभावित होते रहते हैं।डाॅ0 कुमार विमलेन्दु ने भारतीय पत्रिकाओं से ज्यादा सिनेमा का प्रभाव जनमानस पर पड़ रहा है।तब मीडिया,सिनेमा की उपयोगिता एवं जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है।विदेशी मामलों के विशेषज्ञ उमाशंकर सिंह ने अपनी व्याख्यान में कहा कि सत्ता का प्रभाव मीडिया पर आंशिक या सम्पूर्ण रूप से पड़ता है।मीडिया हर दौर में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करता है, करता रहेगा।डाॅ0 सविता पारिक ने बताया कि हमें स्वयं की रूचि एवं दिशा दशा को अनुशासित करना होगा यह चुनाव करना होगा कि हम दोष न दें स्वयं कुछ समाज के लिए करें।डाॅ0 ज्वलन्त प्रसाद शास्त्री ने कहा आज देश विभाजन के समय जैसी स्थिति में लोगों का स्थानान्तरण हुआ था वैसा स्थानान्तरण इस महामारी के कारण देखने को मिला, मानवीयता के हास का भयावह दृश्य हमने अपनी आँखों से देखा है।कोविड-19 महामारी के दौरान डाॅक्टर,पुलिस दिन और रात जगकर हमें और मानवता को बचाने के लिए जो कार्य कर रहे हैं वही कार्य मीडिया,सिनेमा,भारतीय साहित्य भी कर रहा है इसी विषयवस्तु पर रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अमेठी में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेविनार आयोजित किया गया है।जिसकी विषयवस्तु ”वर्तमान परिदृश्य में भारतीय साहित्य मीडिया एवं सिनेमा की उपादेयता व सम्भावनाए”रखी गयी।इस वेविनार का प्रारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 त्रिवेणी सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं राजर्षि को नमन करते हुए किया गया।हिन्दी विभाग की प्राध्यापक डाॅ0 सीमा सिंह द्वारा अतिथियों का परिचय एवं डाॅ0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसके उपरान्त इसी क्रम में डाॅ0 कुमार वरूण,डाॅ0 मिथिलेश सिंह ने मीडिया, सिनेमा की उपयोगिता पर विशेष बल दिया।

इस वेविनार को सफल बनाने का श्रेय डाॅ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ0 जयेश त्रिपाठी, डाॅ0 अनूप कुमार सिंह, डाॅ0 विनोद कुमार मिश्र,विवेक कुमार सिंह एवं तकनीकी सहयोगी राजेन्द्र कुमार मौर्य जी को जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.