- Advertisement -

KDNEWS/अमेठी- परमहंस आश्रम टीकरमाफी के पंचदेव मंदिर के पुजारी मोहनदीन मिश्र का लम्बी बीमारी के बाद निधन

0 866

यूपी/अमेठी- परमहंस आश्रम टीकरमाफी के पंचदेव मंदिर के पुजारी मोहनदीन मिश्र का लम्बी बीमारी के बाद निधन

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

अमेठी धार्मिक व्यक्तित्व की धनी महान विभूति का निधन हो गया।निधन की सूचना प्राप्त होते ही लोगो का उनके अन्तिम दर्शन को लेकर छटपटाहट बढ़ सी गयी।

- Advertisement -

अमेठी क्षेत्र का प्रसिद्व धार्मिक स्थल श्रीमत परमहंस आश्रम टीकरमाफी के पुजारी मोहनदीन मिश्र का लम्बी बीमारी के बाद निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होते ही उनके पैतृक गांव गंगहुआ मे लोगो का पहुचना शुरू हो गया।

पुजारी मोहनदीन मिश्र काफी अरसे से आश्रम टीकरमाफी के पंचदेव मन्दिर में पुजारी का कार्य कर रहे थें,अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के कारण पुजारी जी का आम जनमानस में बहुत ही सम्मान था।

उनके गांव पहुच कर मौनी महराज, काशी तिवारी,आचार्य त्रिवेणी मिश्र,दिनेश तिवारी,जग्गनाथ पाण्डेय समाजसेवी सहित अन्य राजनैतिक दलो एव सामाजिक कार्यकर्ताओ ने उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवदेना व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.