- Advertisement -

#KDNEWS#पूर्व DM C इंदुमती की बड़ी मुश्किलें,भाजपा विधायक ने उनके कार्यकाल में हुए शस्त्र लाइसेंस की मांगी हैं लिस्ट

0 465

ANCHOR- सुल्तानपुर की पूर्व जिलाधिकारी सी इंदुमती की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके कार्यकाल में जारी किये गए शस्त्र लाइसेंस की सूची मांगी गई है। मांगने वाले भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी हैं। बताते चलें कि देवमणि द्विवेदी ने ही कुछ महीनों पहले तत्काल जिलाधिकारी सी इंदुमती पर कोरोना किट में घोटाले का आरोप लगाया था, जिसके बाद शासन से उनका तबादला कर दिया गया था। फ़िलहाल 20 दिन से ज्यादा का समय बीत गया है और अभी तक लंभुआ विधायक को जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है।

V/O-1 बताते चलें कि बीते 14 अक्टूबर को लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी सुल्तानपुर के जिलाधिकारी को पूर्व डीएम सी इंदुमती के कार्यकाल में जारी शस्त्र लाइसेंसों की जानकारी मांगी है। इस पत्र में कितने शस्त्र लाइसेंस जारी किये गए हैं। उनका नाम, पते के साथ साथ शस्त्र लाइसेंस जारी होने की तिथि का विवरण मांगा गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

बाइट- देवमणि द्विवेदी-लंभुआ विधायक

V/O-2 विधायक द्वारा इस लाइसेंस संबंधी जानकारी मांगने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। फ़िलहाल नवनियुक्त जिलाधिकारी ने संबधित पटल पर फाइल भेज दी है और सर्च कराया जा रहा है ताकि जल्द ही विधायक को जानकारी उपलब्ध करा दी जाय।

बाइट- रवीश गुप्ता-जिलाधिकारी सुल्तानपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.