- Advertisement -

#सुल्तानपुर-डीएम,सीडीओ द्वारा ग्राम पंचायत पखरौली में हो रहे कार्य, विद्यालय में कायाकल्प समेत धान क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण।

0 159

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पखरौली में मनरेगा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखरौली में कायाकल्प योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों का तथा धान क्रय केन्द्र लोहरामऊ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

- Advertisement -

      सुलतानपुर 10 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज ग्राम पंचायत पखरौली एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखरौली व धान क्रय केन्द्र लोहरामऊ विकास खण्ड भदैयॉ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने निरीक्षण में ग्राम पंचायत पखरौली में मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष, 2020-21 में सम्पर्क मार्गों का अवलोकन किया। सम्पर्क मार्ग दोमुहा सुलतानपुर सड़क से दीपू सिंह के घर तक सम्पर्क मार्ग पर मिट्टी के कार्य का तथा सिकन्दर पाण्डेय की बाग/घर से सराय अचल ग्राम पंचायत बार्डर तक मिट्टी के कार्य का व सामुदायिक शौंचालय निर्माण तथा  पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखरौली में कायाकल्प योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। 
    जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यों के निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने पाया कि मनरेगा कार्यों पर सीआईबी बोर्ड लगाने व कार्य का ब्यौरा अंकित न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी भदैयॉ को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल सीआईबी बोर्ड व कार्य का ब्यौरा अंकित करायें। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखरौली में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत हो रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराये जाने का भी निर्देश दिया। 
           तत्पश्चात जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने धान क्रय केन्द्र लोहरामऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये और केन्द्र पर निरीक्षण के समय किसान बृजेश कुमार सिंह, निवासी लोहरामऊ के धान की तौल हो रही थी और अभी तक कुल 07 किसानों से 337.60 कुन्तल धान क्रय किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी से बोरों का विवरण मांगा, तो केन्द्र प्रभारी द्वारा विवरण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी और कहा गया कि बोरे का समस्त विवरण तैयार कराकर एक बोरा पंजिका बनाकर अलग से विवरण अद्यतन रखा जाय। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि धान खरीद में तेजी लायें और किसानों को क्रय केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, खण्ड विकास अधिकारी भदैयॉ राम मिलन वर्मा, धान क्रय केन्द्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.