- Advertisement -
#सुलतानपुर-नेताजी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मरीजों में बांटा गया फल
नेताजी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मरीजों में बांटा गया फल
- Advertisement -
सुल्तानपुर-पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सहजाद ने जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरित किया। इस दौरान मोहम्मद सहजाद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीब,निर्बल,असहायो की मदद करने का काम करते है। वर्तमान सरकार में अस्पतालो में दवा के अभाव में गरीबो का इलाज नही हो पा रहा है। लोग दर-दर भटकने को मजबूर है। जनता इसका 2022 विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जबाब देगी। जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के लिए दीर्घायु की कामना किया। इन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाऐं जनविरोधी साबित हो रही है।अस्पतालो में मरीजो को मिलने वाली सुविधायें बेपटरी हो गई है।इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सलाहुद्दीन,इसौली विधानसभा अध्यक्ष सज्जाद रहमान,इसराइल खान, दाऊद,अमजद,राहुल यादव,उत्तम यादव, बशारत अली, राजू निषाद, जीशान अहमद,आसिफ अहमद,मस्सू खान आदि लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -