- Advertisement -

#sultanpur-अगर तीन दिनों में ठेले गुमटी वालों की व्यवस्था नही की गई तो होगा बड़ा प्रदर्शन-कांग्रेस।

0 274

सुल्तानपुर में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुये कांग्रेसियो ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जुलूस निकालकर ये सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुचने पर ये सभी जमीन पर बैठ गए नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन है। उन्ही के निर्देश पर यहाँ गरीबों की मदद के लिये वे सभी निकले हुये हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि यहाँ का नगर पालिका प्रशासन पटरी गुमटी वालों को बिना कही स्थापित किये उन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो चेयरमैन के ख़ास हैं उन्हें छोड़ा जा रहा है बाकी सभी की ठेले गुमटियां हटाई जा रही हैं। लिहाजा आज सांकेतिक प्रदर्शन कर उन्होंने तीन दिनों का समय जिला प्रशासन को दिया है। अगर तीन दिनों में ठेले गुमटी वालों की व्यवस्था नही की गई तो ये सभी नगर पालिका और डीएम कार्यालय का घेराव का प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -

बाईट- अभिषेक सिंह राणा- जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुल्तानपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.