‘‘वर्षों में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया‘‘ नामक विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन।

0 452

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोाजन।

अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लि0, उ0प्र0 ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन/अवलोकन।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गये स्वीकृति प्रमाण पत्र व व्हील चेयर आदि।

जनपद व विधानसभावार प्रकाशित ‘‘वर्षों में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया‘‘ नामक विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को देखा गया।

      सुलतानपुर 19 मार्च/ प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु 19 मार्च (शुक्रवार को) पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लि0, उ0प्र0 बाबूराम निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी, विधायक सदर सीताराम वर्मा, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अरविन्द चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। 

प्रदेश सरकार के 04 वर्ष के पूर्ण होने के अवसर पर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना विभाग, उ0प्र0 द्वारा एल0ई0डी0 के माध्यम से लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि/ अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लि0, उ0प्र0 व जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा एवं सुना। अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लि0, उ0प्र0 ने सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधानसभावार प्रकाशित “वर्षों में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया“ नामक ‘‘विकास पुस्तिका‘‘ का विमोचन किया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/ मा0 अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लि0, उ0प्र0 श्री निषाद अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर आज यह उत्सव मनाया जा रहा है। आप सब भली-भाॅति जानते हैं कि इससे पहले की सरकार इस तरह का पर्व मनाकर जनता के बीच में नही जाते थे, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं होता था कि हम जनता के बीच में जायें, परन्तु आज वर्तमान सरकार ने 04 वर्षों में ऐतिहास रचकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को चरित्रार्थ किया है। योगी सरकार ने 04 वर्षों में बड़ी पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहँुचा कर समाज के हर वर्ग के साथ बिना भेद भाव के विकास का काम कर लाभान्वित कर रही है। इस जनपद में जो 04 वर्षों में विकास का कार्य हुआ है। उसको आज हम इस विकास पुस्तिका का विमोचन कर जनता के बीच में पहँुचाने का काम कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक सुलतानपुर, विधायक लम्भुआ, विधायक सदर, विधायक कादीपुर ने आज वर्तमान सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास पुस्तिका का विमोचन कर जनपद सुलतानपुर के पाॅचों विधान सभाओं में किये गये विकास कार्यों की विस्तृत रूप रेखा इस विकास पुस्तिका के माध्यम से आम जनमानस में जानकारी हेतु प्रस्तुत की जा रही है। समस्त जनप्रतिनिधिगणों ने बताया कि वर्तमान सरकार में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, किसानों की आय दोगुनी, किसान ऋण माफी, नई सड़कों का निर्माण, सड़कों का चैड़ीकरण, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार पहँुचाना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौंचालय का निर्माण, नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को बढ़ावा देना, आदि आदि विभिन्न क्षेत्रों में चहुमुखी विकास करके वर्तमान 04 वर्षों में सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम कर रही है।
मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने अपने-अपने सम्बोधन में कहा कि योगी सरकार के ऐतिहासिक 04 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों की चर्चा विकास पुस्तिका के माध्यम से आम जनमानस तक पहँुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश सरकार ने जो 04 वर्षों में हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ‘‘वर्षों में जो न हो पाया 04 वर्ष में कर दिखाया‘‘ प्रधानमंत्री जी का विजन हो रहा साकार, काम दमदार योगी सरकार। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोगों को बधाई दी एवं कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु 1 वर्ष के अंतराल में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना की 2-2 वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं।
मुख्य अतिथि/ अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लि0, उ0प्र0 श्री निषाद एवं मा0 जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के समापन के उपरान्त कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृत 05 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, निराश्रित महिला पेंशन के 05 लाभार्थी, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 05 ट्राई साइकिल(व्हील चेयर) विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को टूलकिट, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थी, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 03 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, एन0आर0एल0एम0 के 05 लाभार्थी आदि को वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा की शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को लाभान्वित करने व उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने आये हुए सभी सम्मानित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने मुख्य अतिथि सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, राष्ट्रगीत का गायन तथा सूचना विभाग के पंजीकृत पूर्वांचल लोकगीत कला केन्द्र व सर्वांगीण विकास सेवा एकेडमी के कलाकारों द्वारा वर्तमान सरकार के विकास सम्बन्धी गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित ‘‘वर्षों में जो न हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया‘‘ नामक फोल्डर व विकास पुस्तिका का वितरण उपस्थित सभी को किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग अनूप कुमार, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता अपनी टीम के साथ व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण तथा केश कुमार राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राएं व बाल विकास पुष्टाहार की आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।


सीएमओ कार्यालय का सीडीओ अतुल वत्स ने किया निरीक्षण, आधे से ज्यादा कर्मचारी मिले नदारद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.