- Advertisement -

सुल्तानपुर/अमेठी-समाजवादी पार्टी ने खेला है मास्टर “स्ट्रोक” ,शिल्पा प्रजापति को बनाया एमएलसी का उम्मीदवार।

0 1,851

सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद क्षेत्र से शिल्पा प्रजापति बनाई गई प्रत्याशी।

पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को उम्मीदवार बनाकर सबको चौका दिया है।

- Advertisement -

हालांकि मौजूदा समय में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एक मामले में जेल में निरुद्ध है।

कांटे की टक्कर में महाराज देवी ने डॉ संजय सिंह को मात देते हुए विजय हासिल की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला

- Advertisement -

सुल्तानपुर।विधान परिषद सदस्य के होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मास्टर “स्ट्रोक” खेला है। सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को उम्मीदवार बनाकर सबको चौका दिया है। गायत्री प्रजापति की बहू के प्रत्याशी बनाए जाने पर सपाई खेमे में खुशी का माहौल है।गौरतलब हो कि सपा सरकार में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले गायत्री प्रजापति कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। हालांकि मौजूदा समय में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एक मामले में जेल में निरुद्ध है। बावजूद इसके अभी हाल में हुए विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी महारानी देवी पर “दांव” लगाया। अमेठी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा। कांटे की टक्कर में महाराज देवी ने डॉ संजय सिंह को मात देते हुए विजय हासिल की। अभी महाराजी देवी के विधायक बनने पर स्वागत का सिलसिला चल ही रहा था कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के बहू शिल्पा प्रजापति पर फिर से विधान परिषद सदस्य के होने वाले चुनाव में दांव लगाया है। समाजवादी पार्टी ने सुल्तानपुर -अमेठी विधान परिषद सदस्य के चुनाव में शिल्पा प्रजापति को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। शिल्पा प्रजापति के उम्मीदवार बनने पर सपाई खेमे में खुशी का माहौल है।

सुल्तानपुर-खुशबू सिंह का चयन उच्च शिक्षा चयन आयोग द्वारा हिन्दी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

यूपी-25 मार्च को योगी मंत्रिमंडल का गठन बा तय,के रहे अंदर के होइ बाहर,और केकरे ऊपर लटकी बा तलवार देखय आप सभय पूरी रिपोर्ट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.