- Advertisement -

सुल्तानपुर-सीडीओ अंकुर कौशिक ने गोवंश आश्रय स्थल के हुए सत्यापन का लिया जायजा।

0 66

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ओ0डी0एफ0 प्लस ग्राम हाजीपट्टी, ब्लाक कुड़वार में निर्माणाधीन सोकपिट गड्ढे का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

   सुलतानपुर 21 दिसम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा बुधवार को ओ0डी0एफ0 प्लस ग्राम हाजीपट्टी, विकास खंड कुड़वार में निर्माणाधीन सोकपिट गडढे का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोकपिट गडढे का निर्माण कार्य गतिमान पाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य समयान्तर्गत व गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर वि0ख0कुड़वार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

     सुलतानपुर 21 दिसम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा बुधवार को गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर विकास खंड कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों हेतु साफ-सफाई, खान-पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन आदि का जायजा लिया गया।
     निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल में एक अतिरिक्त शेड निर्माणाधीन तथा 23 गोवंश (13 नर तथा 10 मादा) संरक्षित और स्वस्थ्य पाये गये। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल पर मानक के अनुरूप गोवंश संरक्षित करानें एवं गोवंशो को ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था कराने के आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया कि नियमित रूप से गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर-साहित्य, संस्कृति के हृदय का आदर्श रूप है- प्रो निशा सिंह।

Leave A Reply

Your email address will not be published.