- Advertisement -

सुल्तानपुर-एकीकृत आयुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का विदाई कार्यक्रम हुआ आयोजित।

0 75

कर्मचारी कभी नहीं होता रिटायर : डॉ अनीता गुप्ता

सुल्तानपुर : एकीकृत आयुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहम्मद इरशाद का विदाई कार्यक्रम जिला पंचायत परिसर में आयोजित हुआ। रिटायरमेंट के आखिरी दिन आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान सेवानिवृत्त चिकित्सक का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। संबोधन के दौरान पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को याद किया। आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अनीता गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। रिटायरमेंट के बाद भी वह सक्रिय रूप से लोगों की मदद एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में करता रहता है। जरूरत है नागरिकों को भी उसे मुख्यधारा में जुड़े रहने की। ताकि वह स्वास्थ्य को बेहतर रखते हुए लोगों की सेवा कर सके। इस मौके पर मोहम्मद इमाम, अभिषेक मालवीय , गंगेश कुमार ओझा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर-सदस्य विधान परिषद नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का 68 वा जन्मदिन गया मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.