- Advertisement -

सुलतानपुर-मेले में निःशुल्क दवा वितरण एवम् प्राथमिक उपचार कैम्प का शुभारंभ।

0 96

निःशुल्क दवा वितरण एवम् प्राथमिक उपचार के कैम्प का शुभारंभ

ऐतिहासिक दुर्गा पूजा में इंडियन रेड क्रॉस समिति सुलतानपुर के संयोजन में निशुल्क प्राथमिक उपचार कैंप का आयोजन किया गया

- Advertisement -

- Advertisement -

कैंप का शुभारंभ आईपीएस अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से पांडेय बाबा मेला में भी तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के साथ निशुल्क दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण, हाइजीनकिट,तेल,शैम्पू,वस्त्र,इलेक्ट्राल फ्रूटी का वितरण किया। दुर्गापूजा में आईपीएस अधिकारी विपुल कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सीपी पाठक, सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर डी एस मिश्रा,उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कैंप का संचालन सचिव जयप्रकाश शुक्ला, महिला विंग सचिव श्रेया दुबे,रक्त सुरक्षित जीवन समिति के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र मिश्र आपदा प्रबंधन अध्यक्ष डा चन्द्रभान सिंह, सचिव नेत्र चिकित्सक इरसाद ,महिला विंग तहसील अध्यक्ष डा पल्लवी त्रिपाठी ने किया। आईपीएस विपुल श्रीवास्तव जी ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद में मानवीय सहायता के लिए हर समय प्रयासरत रहती है। इसका अतुलनीय सहयोग हमेशा श्रद्धालु भक्तों को मिलता है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद सुल्तानपुर में हर समय सभी आपदाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।यह बहुत ही उत्तम कार्य है।सचिव जय प्रकाश शुक्ल के द्वारा बताया रेड क्रॉस द्वारा अग्नि पीड़ितों की सहायता आकस्मिक दुर्घटना में प्राथमिक उपचार देकर हॉस्पिटल पहुंचाने के साथ ही ज़रुरत मन्दो को रक्तदान कर रक्त उपलब्ध कराने जैसा कार्य कर रही है। हमारी संस्था समस्त आपदाओं में हर सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। कैम्प में कानूनी सलाहकार श्री अरविंद त्रिपाठी, वित्त समिति अध्यक्ष श्री विवेक सिंह वालंटियर सिद्धार्थ शुक्ला ,सुनिधि शुक्ला, जानवी शुक्ला, मंयक दुबे,रमेश कुमार, रंजीत सिंह ,सुजीत कुमार सिंह, आदि उपस्थित रहे।

सुलतानपुर-मूर्ति विसर्जन यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत।

Leave A Reply

Your email address will not be published.